Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

एक नवविवाहित की संदेहास्पद स्थिति में मौत, हत्या या आत्महत्या ?…

बेगूसराय में एक नवविवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है । उक्त मामले में जहां पीड़िता के मायके वाले ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं । वही ससुराल बालों की माने तो मृतका निशा देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के शेखपुरा की है ।
क्या है पूरा मामला एक रिपोर्ट।

– दरअसल भागलपुर जिले के थाना बिहपुर अनुमंडल स्थित झंडापुर गांव निवासी सुनीता देवी ने 1 वर्ष पूर्व अपनी पुत्री निशा कुमारी की शादी बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र के शेखपुरा निवासी शिव प्रकाश साहनी से की थी ।

शादी के बाद शिव प्रकाश साहनी के पिता एवं मां ने दबाव बनाकर शिव प्रकाश साहनी को प्रदेश काम करने के लिए भेज दिया और शिव प्रकाश की पत्नी निशा देवी अपने घर शेखपुरा में ही रहती थी। शुक्रवार की शाम निशा देवी ने का शव उसके घर में फंदे से झूलता मिला। फिर इसकी सूचना कानों का स्थानीय लोगों को हुई । फिर ग्रामीण मुखिया ने इस घटना की सूचना निशा देवी के पिता को दिया । मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पैसे के लालच में उनकी पुत्री निशा देवी के ससुर एवं सास ने मिलकर फांसी लगाकर हत्या कर दी और फिर इसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया है। मृतका के परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
रिििि

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है । पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह घटना आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है ।लेकिन मृतका के मायके पक्ष के लोगों के बयान के आधार पर मामले को दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है । अब जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि यह हत्या हैर्मी्ी

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

HC में जातियों की गणना पर सुनवाई पूरी, चीफ जस्टिस की बेंच ने फैसला रखा सुरक्षित…

Bihar Now

‘तेजस्‍वी यादव ने BJP से कर ली है डील’; बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्‍ट आने से पहले कांग्रेस का तीखा हमला…

Bihar Now

DM व SSP ने गाँधी मैदान का किया निरीक्षण, गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा, एहतियात के तौर तमाम व्यवस्थाएं रहेंगी मौजूद…

Bihar Now