Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

एक पीड़ित को न्याय दिलाने पैसे लेकर थाने पहुंचे मुकेश सहनी… मुकेश सहनी का आरोप बिना घूस लिए इस थाने में नहीं होता कोई काम…

दरभंगा जिला के बिरौल थाना की पुलिस की अजब कारगुजारी उजागर हुई है, ये आरोप मुकेश सहनी का है। 23 मार्च को लॉकडाउन में सड़क पर आवश्यक काम से चल रहे टेंपु चालक को डेढ़ माह से प्रताड़ित किया है।

सहरसा जिले के नाहर निवासी सुशील मुखिया का टेंपु है। बिरौल थाना ने 23 मार्च को टेंपु पकड़ा था।

उस दिन से लेकर 8 मई तक टेंपु चालक से बिरौल पुलिस ने पन्द्रह हजार रुपये की मांग करता रहा। आजिज होकर टेंपु चालक ने वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी को आपबीती सुनाई। सन आफ मल्लाह ने अपने स्तर से इसकी छानबीन की पूरा मामला सामना आ गया। बिरौल पुलिस ने बैक डेट में वाहन जब्ती का सूची जारी कर दिया।
बिरौल के एसडीओ ब्रज किशोर लाल ने इसकी पुष्टि की। 23 मार्च को बिरौल थाना द्वारा जारी किया गया पत्र बिरौल एसडीओ को नहीं मिला।डर्ख

गरीबों को न्याय के बदले कब तक प्रताड़ित किया जाएगा। सुशासन की सरकार की पुलिस पर सरकार का इकबाल समाप्त होता जा रहा है…

वहीं इस मामले पर मुकेश सहनी ने बिहार सरकार व डीजीपी को भी पत्र लिख मामले से अवगत कराते हुए संज्ञान लेने की बात कही है..

वहीं इस मामले में वकील प्रकाश सिंह ने कहा कि घूस देना व लेना दोनों अपराध है..ऐसे में मुकेश सहनी भी सवालों के घेरे में आ गए हैं ?…

सुभाष शर्मा के साथ राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

पटना में बर्थडे पार्टी में परोसी जा रही थी शराब, पुलिस ने किया रेस्टोरेंट सील, 6 लोग गिरफ्तार

Bihar Now

आमरण अनशन पर बैठे पूर्व केंद्रीय मंत्री का अचानक तबीयत खराब, पीएमसीएच में हुए भर्ती

Bihar Now

एक बार फिर सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था, दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में फायरिंग, अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली

Bihar Now