Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़

एक बार फिर अपराधियों का तांडव, एक व्यवसाई को गोली मारकर की लाखों की लूट, ग्रामीणों की मुस्तैदी से हुआ प्रयास असफल

इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है जहां बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यवसाई राजकुमार  कुमार  पूर्वे  को व्यवसाई राजकुमार पूर्वी को गोली मार दी है। गोली मारकर लाखों की लूट की वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक तकरीबन  डेढ़ लाख रुपये व्यवसाई से लूट कर मौके से अपराधी फरार हो रहे थे, लेकिन ग्रामीणों की मुस्तैदी ने अपराधियों के मंशा पर पानी फेर दिया। ग्रामीणों ने खादेर कर अपराधी को पकड़ लिया।

जानकारी के मुताबिक घायल व्यवसाई को बेहतर इलाज के लिए गंभीर हालत में डीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। या घटना जिले के मध्य थाना मब्बी थाना के करीब अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

पीड़ित के पुत्र ने बताया कि उनके पिता का मब्बी थाना के ठीक पीछे गेंहूमी में गल्ले का व्यापार है ,वहां दाना खरीद-फरोख्त किया जाता है। आज सुबह जब उनके पिताजी अपने अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान के लिए घर से निकले, मब्बी थाना से महज 100 मीटर दूरी पर बाइक सवार दो अपराधियों ने पैसे से भरा बैग छीनने का कोशिश किया उसी क्रम में हाथापाई होने के कारण उन्हें गोली मार दी।

उनके दाहिने जांघ पर गोली लगी है उन्हें इलाज के लिए दरभंगा डीएमसीएच में लाया गया है। दरभंगा सदर एसडीपीओ अनोज कुमार ने दोनों अपराधियों के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। प्रशासन मामले की जांच कर रही है।

 

राजू सिंह, दरभंगा

Related posts

Bihar Now

तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा “चाचा पलट गए, कोई बात नहीं, लेकिन वो जहां भी रहे खुश रहें. अब उनसे बिहार चलने वाला नहीं है. अब हम लोगों को बिहार को आगे ले जाना है.”

Bihar Now

Big Breaking : नालंदा में दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत…मौत से आक्रोशित लोगों ने कई गाड़ियों को किया आग के हवाले…सीएम ने व्यक्त की शोक संवेदना, दिया अनुग्रह अनुदान राशि देने का निर्देश..

Bihar Now