Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

एक बार फिर दरभंगा में इंसानियत हुआ शर्मसार, कूड़े के ढ़ेर में मिला नवजात बच्ची का शव !

दरभंगा. बिहार के दरभंगा में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर आई है. यहां कूड़े के ढेर में एक नवजात बच्‍ची का शव मिला है. लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. कूड़े में पड़े नवजात को जानवरों के द्वारा नोंचते देख स्थानीय लोगों ने जानवर को भगाया और पुलिस को सूचना दी.

दरअसल, लहेरियासराय के बेता चौक इलाके में सैकड़ों निजी क्लिनिक और अस्पताल हैं जिसके कारण आए दिन यहां कूड़े में नवजात के लाश मिलते रहते हैं. निजी क्लिनिक में अवैध गर्भपात का भी धंधा जोरों पर चलता है जिसका नतीजा ये है कि आए दिन कूड़े से नवजात बच्चों के लाश मिलते रहते हैं.

कूड़े में नवजात के शव की सूचना मिलते ही वहां लोगों के भीड़ इकट्ठा होने लगी. वहीं मौके पर पुलिस भी पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.

स्थानीयों का आक्रोश अस्पताल प्रशासन पर है जहां से नवजात के शव को कूड़े में आए दिन फेंकते रहते हैं. खासकर आज भी लोग बेटियों को अपनाने के बजाए यहां फेंक कर चले जाते हैं. वहीं, कूड़े में जानवरों के द्वारा शवों को नोचते रहते हैं और प्रशासन मौन बना हुआ है. मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने कैमरा पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया.

राजू सिंह , बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी की पहली बिहार यात्रा, पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल सहित कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास…

Bihar Now

Breaking पटना बाईपास में फैक्ट्री में लगी आग कॉफी फैक्ट्री में 2 घायल

Bihar Now

Bihar Now