Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

एक युवक की गोली मारकर हत्या, सवालों के घेरे में पुलिस की मुस्तैदी !…

बेगूसराय में लॉक डॉउन के बीच बेखौफ बदमाशों का कहर लगातार जारी है। आज एक बार फिर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े साइकिल सवार एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी । मृतक युवक की पहचान के मसलनपुर बीहट गांव के सोनू कुमार के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि साइकिल सवार सोनू कुमार जा रहा था तभी बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया है। सोनू की हत्या किसने और क्यों की यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है फिलहाल मृतक के परिजन सदर अस्पताल नहीं पहुंचे हैं।

धनंजय झा, बिहार नाउ बेगूसराय
बाा धर्पी्

Related posts

पिता-पुत्र की एक साथ मौत से मचा कोहराम, नहीं थम रहे आंसुओं की सैलाब…

Bihar Now

मंगल पांडे का तेजस्वी यादव पर तंज..कहा – AC कमरे में बैठकर नहीं किया जा सकता कोरोना का मूल्यांकन…

Bihar Now

मंदिर-मस्जिद के नाम पर लड़ाने वालों का इस चुनाव में सफाया तयः मुकेश सहनी

Bihar Now