Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

कोरोना को लेकर नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब कोरोना मरीजों को दी जाएगी होम आइसोलेशन की सुविधा…

कोरोना को लेकर बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां सरकार ने बड़ा फैसला लिया है… राज्यों में बेकाबू होते कोरोना संक्रमण को देखते हुए नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला किया है. सरकार में यह तय किया है कि अब कोरोना संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन की सुविधा दी जाएगी.

इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव उमेश सिंह कुमावत ने सभी जिलों के डीएम और सिविल सर्जन को गाइडलाइन भी जारी कर दिया है.

सरकार की तरफ से यह फैसला लिया गया है कि राज्य में अब वैसे कोरोना मरीज जिनके पास बेहतर आइसोलेशन की सुविधा हो, उन्हें इसकी इजाजत दी जाएगी.

हालांकि इसके लिए उन्हें एक डिक्लेरेशन फॉर्म भरकर देना होगा. सभी जिलों के डीएम के पास यह अधिकार होगा कि वह मरीजों को आइसोलेशन सेंटर या फिर आइसोलेशन में से किसी एक विकल्प को दे सकें.

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

Site Of Pokies Australia Real

Bihar Now

बिहार में जमीन रजिस्ट्री के बदले नियम कायदे, अब दस्तावेज पर नहीं होंगे रैयतों के साइन

Bihar Now

सबसे बड़े स्कूल क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता, सीसीसीसी 11.0 के दूसरे राउंड में शीर्ष पर रहे नवरचना स्कूल, वडोदरा की श्रेया दत्ता और अक्षत मिश्रा…

Bihar Now