Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

गणतंत्र दिवस पर बिहार सरकार के “मंत्री” का अजीबोगरीब ज्ञान…

71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बिहार सरकार में मंत्री बीमा भारती ने कहा कि देश का संविधान 1985 में लागू हुआ. एक बार अटकने के बाद उन्होंने कहा कि देश में संविधान 1955 में लागू हुआ. बीमा भारती बिहार सरकार में गन्ना मंत्री हैं. बीमा भारती रविवार को समस्तीपुर के पटेल मैदान में आयोजित समारोह में झंडोतोलन के बाद लोगों को संबोधित कर रही थीं. उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है.

1985 में लागू हुआ संविधान : बीमा भारती ने गणतंत्र दिवस के बारे में बताते हुए कहा कि हमारा संविधान 1985 में लागू हुआ था. इसके बाद उन्होंने कहा कि संविधान 1955 में संविधान लागू हुआ था. इसी मौके पर हमलोग गणतंत्र दिवस मनाते हैं. मंत्री बीमा भारती ने कहा कि संविधान को लागू करने में बापू की अहम भूमिका रही. उनको हमलोग श्रद्धापूर्वक याद करते हैं. उन्होंने कहा कि संविधान को बनाने में डॉ राजेंद्र प्रसाद और बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर का अहम योगदान है.

पूर्णियां के रुपौली से हैं विधायक : 43 साल की बीमा भारती पूर्णियां जिले के रुपौली विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू की विधायक हैं. वे पूर्णियां जिले के भिट्टा गांव की रहने वाली हैं. उनके पति अवधेश मंडल स्थानीय बाहुबली हैं.

26 जनवरी 1950 को लागू हुआ संविधान : बता दें कि भारत के संविधान को संविधान सभा ने 26 नवम्बर 1949 को पारित किया. 26 जनवरी 1950 से इसे भारत में लागू किया गया. इसी के उपलक्ष्य में देश में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है. गणतंत्र दिवस भारत का राष्ट्रीय त्योहार है.

Related posts

पटना से बड़ी खबर: सफारी गाड़ी ने ऑटो और बाइक सवार को रौंदा, कई लोग घायल, मदद के लिए सामने आए पप्पू यादव

Bihar Now

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को रेडियो पर ‘मन की बात’ कहते हैं. वहीं, आज उन्होंने कई मुद्दों पर बात की. इस दौरान उन्होंने बिहार के भीम सिंह भवेश का नाम लिया.

Bihar Now

शराब बंदी का काला सच : नशे की हालात में जेडीयू विधायक ने PK को कहा कुत्ता !…

Bihar Now