Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

गोपालगंज शंभू मिश्रा हत्याकांड का मुख्य आरोपी उमेश शाही गिरफ्तार, बीजेपी नेता कृष्णा शाही का भाई है उमेश..

गोपालगंज जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां चर्चित ठेकेदार शंभू मिश्रा के हत्या के मुख्य आरोपी उमेश शाही को पुलिस ने गिफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार उमेश शाही को मीरगंज थाना पुलिस ने हथुआ मोड़ के निकट से गिरफ्तार किया है।

बता दें बीते 9 मई को गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के बरवां मठ के पास कटेया थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी ठेकेदार शंभू मिश्रा की हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। शंभू मिश्रा जदयू विधायक अमरेंद्र पांडेय के करीबी थे।

अपराधियों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया था जब ठेकेदार अपने निवास स्थान पर योगा कर रहे थे। बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे थे और ठेकेदार शंभू मिश्रा पर ताबड़तोड़ फायरिंग थी। जान बचाने के लिए ठेकेदार बाहर की तरफ भागे। लेकिन बदमाशों ने उन्हें दौड़ा का गोलियों से भून डाला। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
घटना के बाद परिजनों ने भाजपा नेता कृष्णा शाही के भाई उमेश शाही समेत 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई थी..

राकेश कुमार, बिहार नाउ, गोपालगंज

Related posts

Big Breaking : बिहार में बेखौफ अपराधी, सरेराह चिमनी पर जा रहे मुंशी को मारी गोली…

Bihar Now

दरभंगा में हिंसक झड़प के खिलाफ हल्लाबोल, सड़कों पर उतरे दवा व्यवसायी….

Bihar Now

पुलिस की मौजूदगी में टेंडर के दौरान फायरिंग, एक पुलिसकर्मी समेत 2 घायल, सवालों के घेरे में पुलिस की कार्यशैली !

Bihar Now