Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

“चुनाव के वक्त किए गए हर वादे को किया जा रहा पूरा”…

बेगूसराय में चल रहे विकास कार्य योजनाओं की समीक्षा स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने तीन दिवसीय दौरे के क्रम में किया।

आज गिरिराज सिंह ने प्रेस वार्ता कर बड़े वाहनों के लिए बंद पड़े राजेंद्र पुल, फर्टिलाइजर कारखाना, बेगूसराय फोरलेन, फ्लाई ओवर, मुंगेर पुल समेत कई कार्य योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी दी।

 

 

गिरिराज सिंह ने कहा कि राजेंद्र पुल की हालत जर्जर होने के कारण आवाजाही पर रोक लगी है। एनएचआई और रेलवे विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई जिसमें फिलहाल 2 टन तक मालवाहक वाहनों को रोजमर्रा की सामान के लिए चालू करने पर विचार किया गया है जिसे जल्द ही शुरू किया जाएगा । इसके अलावा मुंगेर पुल को भी 1 साल के अंदर सभी बाधाओं को दूर करते हुए चालू कर दिया जाएगा।

फर्टिलाइजर कारखाना का निर्माण तीव्र गति से चल रहा है जो 2021 तक न सिर्फ पूरा होगा बल्कि यहां से यूरिया का उत्पादन भी शुरू हो जाएगा। राजेंद्र पुल से खगड़िया तक बन रहें फोरलेन कार्य को भी तेज गति से करने का निर्देश दिया गया है और 1 माह के अंदर बेगूसराय से बलिया तक रोड का निर्माण करने का लक्ष्य दिया गया है ताकि यात्रियों को असुविधा ना हो। श्री सिंह ने कहा कि चुनाव के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो वादा बेगूसराय से किया था वह धरातल पर उतारा है । बेगूसराय में विकास की जितने भी कार्य हैं वह तीव्र गति से जारी है।
धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

बिहार नाउ के रिपोर्टर के सवाल पर SP ने जताई सहमति, 2- 3 दिनों में उद्भेदन करने का दिया आश्वासन…

Bihar Now

“दलित व वंचित समाज को आगे लाने में लेखक साहित्यकारों की भूमिका अहम”… सुनील प्रियबच्चन व सुधांशु चक्रवर्ती की पुस्तकों का लोकार्पण…

Bihar Now

बिहार के डिप्टी सीएम के क्षेत्र में सरकारी स्कूल के गार्ड को अपराधियों ने मारी गोली…

Bihar Now