Bihar Now
BREAKING NEWS
अपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

छापेमारी के दौरान 202 कार्टून विदेशी शराब बरामद

मोतिहारी के कोटवा थाना के मठबनवारी तिवारी टोला में उत्पाद पुलिस ने छापेमारी कर भूषि लदे एक ट्रक में छुपा कर रखे 202 कार्टून विदेशी शराब जप्त किया है।  उत्पाद पुलिस को सूचना मिली कि कोटवा के मठबनवारी तिवारी टोला में शराब की एक बड़ी खेप उतर रही है, जिसके बाद उत्पाद पुलिस ने छापेमारी की पुलिस को आता देख सभी शराब तस्कर शराब और ट्रक छोर कर फरार हो गए।

छापेमारी में बरामद किये गए शराब को अधीक्षक कार्यालय लाया गया, जहा देखा गया कि बोरा में भूषि भर कर सील कर रखा गया था जब उसे हटाया गया तो उसके पीछे 202 पेटी विदेशी शराब रखा था, जिसकी कीमत लगभर 25 लाख रुपया है। वहीं तस्कर की पहचान हो गई है। जो पूर्व में शराब के मामले में जेल जा चुका है।

हाल के दिनों में ही जेल से छूट कर आया था, जिसके ऊपर प्रथमिली कर गिरफ्तार के लिए छापेमारी कराई जा रही है। जल्द ही शालाखो के पीछे होगा। बतादे की उत्पाद पुलिस की कोटवा में चार दिनों के अंदर विदेशी शराब तस्कर के बिरुद्ध दूसरी बड़ी कार्यवाई है।

15 सितंबर को उत्पाद पुलिस ने कोटवा थाना के एनएच 28 पर वाहज जांच के दौरान लावारिस एक पेट्रोल डीजल टैंकर से 30 लाख रुपया का शराब जप्त किया था, ठीक चार दिन बाद आज कोटवा थाना के मठबनवारी तिवारी टोला में गुप्त सूचना मिलने के बाद छापेमारी में शराब को जप्त किया गया।

विवेक कुमार, मोतिहारी

 

Related posts

Breaking : महागठबंधन टूटने वाला नहीं, ये सिर्फ एक प्रोपगेंडा है… पटना पहुंचते ही बीजेपी पर तेजस्वी के तल्ख तेवर …

Bihar Now

Breaking : होली के दिन सभी सार्वजनिक स्थलों पर एकजुट होने पर लगी रोक, बिहार सरकार का बड़ा आदेश.. कोरोना को लेकर अलर्ट !..

Bihar Now

31 मार्च तक सिटी सर्विस एवं अंतरराज्यीय बस परिचालन रहेगा बंद…

Bihar Now