Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी खेल,तीन महिला समेत 5 लोग जख्मी…

सहरसा – जिले के बनगाँव थाना क्षेत्र के चैनपुर गाँव में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक पक्ष के तीन महिला और दो पुरूष बुरी तरह से जख्मी हो गए। जिसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरियाही में भर्ती कराया गया जहाँ से बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

जख्मी पक्ष की माने तो दोनों पक्षों में पुर्व से जमीनी विवाद चल रहा था। वहीं जख्मी ललित ठाकुर ने बताया कि हम अपने जमीन पर घर बना रहे थे। इस दौरान गाँव के ही प्रमोद ठाकुर एवं पिंटू ठाकुर आ कर गाली गलौज करने लगा जिसका विरोध करने पर दोनों ने मिलकर फरसा एवं लाठी डंडे से मेरी जमकर पिटाई कर दी।

इसी दौरान बचाव करने आये मेरे परिजनों के साथ भी उनलोगों ने जमकर मारपीट किया। जिसमें मेरे परिवार के छः सदस्य बुरी तरह जख्मी हो गए जिसका इलाज सहरसा के सदर अस्पताल में चल रहा है

। वहीं घटना की जानकारी देते हुए बनगाँव थानाध्यक्ष राम इकवाल पासवान ने बताया कि जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में जख्मी सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेजा गया है जहाँ सबका इलाज चल रहा है…

वहीं पीड़ित पक्ष द्वारा अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है आवेदन प्राप्त होते ही उचित कार्रवाई की जायेगी।

रितेश हन्नी बिहार नाउ सहरसा

Related posts

Ten Deposit Casino Pokies

Bihar Now

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 35 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर..

Bihar Now

बिहार में हत्या के आरोपियों के घर चला बुलडोजर…. पत्रकार हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

Bihar Now