Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहार

ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में घायल एक चालक की मौत, नाराज लोगों ने किया सड़क जाम कर प्रदर्शन…

बेगूसराय में दो ट्रकों के आमने-सामने की भिड़ंत में घायल एक चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। दरअसल परिहारा ओपी के साखू गांव के निकट बीते बुधवार को दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई थी। इसमें मंझौल निवासी ललन महतो गंभीर रूप से घायल हो गया था। ललन महतो का इलाज बेगूसराय के बाद पटना में कराया गया जहां उसकी कल मौत हो गई ।

मौत के बाद शव जब गांव पहुंचा तो नाराज लोग मुआवजे की मांग को लेकर परिहारा थाना के पास बखरी खगरिया सड़क को जाम कर दिया और थाना पर भी हंगामा किया । जाम की सूचना पर पहुंचे स्थानीय प्रशासन ने तत्काल परिवारिक लाभ योजनाओं से 20000 की सहायता राशि दी। जिसके बाद में पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।
धनंजय झा,बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

क्वरंटाइन सेंटर पर ड्यूटी के दौरान एक प्रधानाध्यापक की मौत को लेकर पूर्व JDU MLC की नीतीश सरकार से मांग, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए विशेष मुआवजा दे सरकार …

Bihar Now

The New Zealand Casino Video Download

Bihar Now

हैदराबाद गैंगरेप के मामले में हुई एनकाउंटर पर बीजेपी नेत्री मेनका गांधी ने खड़े किए सवाल

Bihar Now