Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

ट्रबल में है डबल इंजन की नीतीश सरकार…ऐसी सरकार जिसे शर्म आती नहीं – RJD

तेलंगाना से प्रवासी मजदूरों को झारखंड सरकार की ओर से स्पेशल ट्रेन चलवाकर अपने राज्य में ले आने के बाद बिहार में सियासी भूचाल आ गई है..विपक्ष इस मुद्दे को लेकर नीतीश सरकार पर हमलावर हैं..इसी कड़ी में आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है..

मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि बिहार की डबल इंजन की सरकार किस काम की झारखंड की सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से रेल मंत्रालय से तेलंगाना की सरकार से लाइन अप करके ट्रेन खुलवा लिया और प्रवासी मजदूरों को वापस घर झारखंड लाने की व्यवस्था कर ली.. लेकिन बिहार की डबल इंजन की सरकार अभी तक बहानेबाजी कर रही है और केंद्र सरकार के बहाने बैठी है..

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के दो हजार बस देने के प्रस्ताव को भी नहीं मान रही है.. भोजपुरी में एक कहावत है ना खेलव ना खेले देव खेलवे बिगाड़ देव.. बिहार की सरकार यही कर रही है ना लाएंगे ना दूसरे को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी को लाने देंगे हाथ खड़े करके केंद्र के भरोसे बैठे रहेंगे इस बात से यह तो सिद्ध हो रहा है कि बिहार में डबल इंजन की सरकार में ट्रबल है..

यह 15 वर्षों से राज कर रहे एनडीए सरकार की विफलता है जिन के राज मैं बड़ी संख्या में छात्रों को नौजवानों को मजदूरों को पलायन करने के लिए मजबूर होना पढ़ा और अब सरकार इस आपदा की घड़ी में जब उनको वापस घर आना है तो सरकार बिहार की अपनी जिम्मेदारी जवाबदेही से भाग रही है..

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

शादी समारोह में पहुंचे मुखिया पर खुलेआम फायरिंग में 2 बच्चे सहित तीन लोग घायल…

Bihar Now

Big Breaking : मोतिहारी मेंं व्यवसायी से भीषण लूट, दिनदहाड़े अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम…

Bihar Now

दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर टला बड़ा हादसा, ब्रेक बाइंडिंग की वजह से धुआं निकलने से मची अफरा-तफरी…

Bihar Now