Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पटना की सड़कों पर उतरे पप्पू यादव…

कोरोना संकट के बीच बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है..हर पार्टी अपनी ओर से चुनाव की तैयारियों में और एक दूसरे को घेरने में जुट गए हैं..इसी कड़ी में तरह तरह की तस्वीरें सामने आ रही है.. जहां आरजेडी व कांग्रेस ने पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर साइकल यात्रा निकाल कर सरकार को घेरने का काम किया, वहीं आज पप्पू यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी व बिहार सरकार के खिलाफ साइकिल यात्रा निकाली है..

पप्पू यादव पटना की सड़कों पर साइकिल यात्रा निकाल कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.. पप्पू यादव की साइकिल यात्रा से पटना के कई इलाकों में जाम सा नजारा हो गया है..चुनावी साल में सरकार को घेरने के लिए पप्पू यादव  ने साइकिल यात्रा निकाली है..

वहीं पप्पू यादव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मौजूदा सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है.. पेट्रोल व डीजल की कीमतों में इतना इजाफा हो गया है,जो जनता के जेब पर डाका जैसा है.. इसलिए ये सरकार नाकाम है..जनता आने वाले समय में सबक सिखाएगी…

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

 

Related posts

जेपी नड्डा का बिहार दौरा स्थगित, 24 को आने वाले थे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष…सम्राट चौधरी ने दी जानकारी…

Bihar Now

Xiaomi Mi 9 लॉन्च: फुल स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Bihar Now

झारखंड के नए सीएम होंगे चंपई सोरेन, हेमंत सोरेन ने दिया इस्तीफा, ईडी कर सकती है गिरफ्तार…

Bihar Now