Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

डीलर की मनमानी से लाभार्थी परेशान, कार्रवाई के बाद भी कालाबाजारी जारी, लगाम कब ?..

बेगूसराय में डीलर की मनमानी की शिकायत लगातार जारी है । बछवारा प्रखंड के दादूपुर पंचायत में कल जहां राशन नहीं देने पर लोगों सड़क जाम कर हंगामा किया वहीं आज चमथा 3 पंचायत में डीलर के द्वारा बेची गई 9 बोरा राशन को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

बताया जाता है कि चमथा 3 पंचायत के वार्ड 1 और 2 के डीलर निर्मला देवी ने नौ बोरा चावल बेचा था जिसे लेकर जा रहा टैम्पू को लोगों ने पकड़ लिया और हंगामा किया। हंगामा की सूचना पर बछवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची चावल को जप्त कर लिया है वदू.

सरीओर दादूपुर पंचायत में कल शाम 150 लाभुकों को राशन नहीं देने का आरोप लगा स्थानीय लोगों ने ग्रामीण सड़क को जाम कर हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि 10 सालों से डीलर श्रीकांत पासवान के द्वारा डेढ़ सौ परिवारों को राशन दिया जा रहा था लेकिन अब राशन देने से मना कर दिया गया है.

इसी से नाराज लोगों ने कार्ड के साथ सड़क को जाम कर हंगामा किया। बेगूसराय में लॉक डाउन के दौरान लगातार विभिन्न इलाकों से डीलर की मनमानी की शिकायत मिल रही है कई डीलरों पर जिला प्रशासन के द्वारा कार्रवाई भी की गई लेकिन डीलरों का मनमानी और कालाबाजारी अब भी जारी है…

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

य

Related posts

Pokies 150 No Deposit

Bihar Now

लालू प्रसाद यादव हो सकते हैं गिरफ्तार ?… ED ऑफिस के बाहर बढ़ी पुलिसकर्मियों की तादाद, CRPF के 20 जवान पहुंचे ED आफिस ….

Bihar Now

BJP को बाहुबली आनंद मोहन की दहाड़ … “हाथी की तरह कमल‌ को रौंद देंगे ” …

Bihar Now