Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा के श्यामा मंदिर में बलि प्रथा से रोक हटी, विरोध के बाद बैकफुट पर धार्मिक न्यास परिषद… बलिप्रदान के नियम में बदलाव क्यों ?… निजी व्यवस्था पर मंदिर में बलिप्रदान क्यों ?… न्याय समिति का ये कैसा फैसला ?…

दरभंगा में प्रसिद्ध श्यामा माई मंदिर में बलि प्रथा पर लगी रोक हटा ली गई है। बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद इस पर बैकफुट पर आ गई है। न्यास समिति की ओर से कहा गया कि बलि प्रथा का विरोध या समर्थन न्यास समिति नहीं करती है।

बलि प्रथा में मंदिर प्रशासन की कोई भूमिका अब नहीं होगी। निजी व्यवस्था कर लोग मंदिर परिसर में बलि चढ़ा सकते हैं। मां श्यामा न्यास समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन झा ने मीडिया को जानकारी दी है। डीएम राजीव रौशन के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। मंदिर में बलि के नियम में कुछ बदलाव के साथ बलि चढ़ाने दिया जाएगा।

न्यास समिति शांतिपूर्वक बलि प्रदान को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। जो इसका समर्थन या विरोध कर रहे हैं, उनको किसी प्रकार का ठेस इस निर्णय से नहीं पहुंचेगा, क्योंकि सबको ध्यान में रखकर निर्णय किया गया है। यह निर्णय दरभंगा न्यास बोर्ड का है।बलि प्रथा पर रोक लगने के बाद इसका विरोध हो रहा था। लोगों ने इसे लेकर प्रदर्शन भी किया था।

Related posts

अनुपूरक परीक्षा के बदले औसत के आधार पर मैट्रिक का परीक्षा फल निकाले सरकार – पूर्व JDU MLC……

Bihar Now

बिहार : तालाब में डूबने से पांच बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

Bihar Now

दिल्ली प्रेस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो