Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार : तालाब में डूबने से पांच बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

कैमूर में स्नान करने के क्रम में पांच बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना रामपुर प्रखंड के धवपोखर गांव की है। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव के ही तालाब में पांचो बच्चे स्नान करने गये थे जहां स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने की वजह से पांचों डूबने लगे और एक एक कर के पांचों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को निकलवाया। डूबने वाले बच्चों में सभी की उम्र करीब 7 साल से 12 साल बताई जा रही है।

सूचना पर पहुंची पुलिस और आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंचकर सभी बच्चों के शव को जाल डालकर तालाब से बाहर निकाला. शव निकलते ही गांव में मातम छा गया है. परिजनों सहित सभी लोग दर्द के आंसु में डूब गए हैं. मृत सभी बच्चे एक ही गांव के हैं. सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया है.

मृतक बच्चों में धवपोखर गांव निवासी सुशील कुमार की पुत्री अन्नुप्रिया (12 वर्ष), पुत्री अंशु प्रिया (10 वर्ष) एवं अपूर्व प्रिया (9 वर्ष) एवं सुनील कुमार की मधुप्रिया (8 वर्ष ) एवं रोहतास जिला के धनकड़ा निवासी अमन कुमार (11 वर्ष) बताया जाता है. सूचना पर पहुंचे भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने बताया कि सभी बच्चे फकीराना तालाब में नहाने गए थे. जहां नहाने के दौरान सभी बच्चों की तालाब में डूबने लगे.शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

आसपास के ग्रामीण लोगों ने सबार थाना को सूचना देते हुए काफी मशक्कत के बाद सभी के शव को बाहर निकाला. वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया है, जिला परिषद सदस्य ने मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा देने की मांग की है.

 

Related posts

Jouer Game Show En Direct

Bihar Now

Breaking: मोतिहारी में चली गोली, 6 लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से 24 घंटे पहले सरकार ने रद्द किया ऑडिटोरियम की बुकिंग,सम्राट चौधरी ने कहा लोकतंत्र की हुई हत्या ….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो