Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्यटॉप न्यूज़बिहारराष्ट्रीय

दिल्ली प्रेस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन

प्रेस एसोसिएशन के चुनाव नतीजे आ गए हैं। पीआईबी एक्रीडिएटेड-प्रत्यातित पत्रकारों की इस संस्था के चुनाव में जयशंकर गुप्ता अध्यक्ष, आनंद मिश्रा उपाध्यक्ष, सीके नायक महासचिव, कल्याण बरूआ संयुक्त सचिव व संतोष ठाकुर कोषाध्यक्ष चुने गए हैं।

वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में ए.बी. खां, केपी मलिक, हुमा खान, ए.दुबे व शाहिद अब्बास निर्वाचित हुए हैं। इस बार प्रेस एसोसिएशन में 328 वोट डाले गए। पिछले चुनाव में 342 वोट डाले गए थे। प्रेस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आनंद मिश्रा और कोषाध्यक्ष संतोष ठाकुर ने कहा कि पत्रकारों की पेंशन, सीजीएचएस सुविधा को सरकारी कर्मचारियों के समरूप बनाने, रेलवे पास की वैधता 2 साल करने को लेकर सरकार से बातचीत की जाएगी।

कुछ मंत्रालयों में पीआईबी कार्ड होने के बावजूद भी पत्रकारों के प्रवेश बंदी पर भी सरकार से बातचीत की जाएगी। इसके अलावा मंत्रियों, अधिकारियों के साथ परस्पर संवाद का तंत्र भी विकसित किया जाएगा। प्रेस एसोसिएशन से टीवी पत्रकारों को जोडने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा अन्य लंबित मसलों, जिनमें आवास आदि शामिल है, उन पर संबंधित लोगों से चर्चा की जाए।

अमरदीप झा ,एग्जक्यूटिव एडिटर, बिहार नाउ

Related posts

Big Breaking : भोजपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय के 10 छात्र कोरोना संक्रमित… विद्यालय में छात्रों के बीच मचा हड़कंप..

Bihar Now

बिहार में नहीं लागू होने देंगे NRC – तेजस्वी

Bihar Now

नीतीश कैबिनेट की बैठक में कुल 46 एजेंडों पर लगी मुहर… सभी पंचायतों में बनेंगे विवाह भवन, दीदी की रसोई की थाली अब सिर्फ 20 रुपये में…

Bihar Now