Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत, महिला की बेटी समेत 6 घायल…

– बेगूसराय में आज एक अहले सुबह एक दर्दनाक हादसे में गंगा स्नान करने जा रही एक महिला की मौत हो गई वहीं महिला के पुत्री समेत छह लोग घायल हैं जिनका इलाज निजी नर्सिंग होम में किया जा रहा है । घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के मालती चौक के समीप एनएच 28 पर हुई। घटना के बाद पुलिस की संवेदनहीनता भी सामने आ रही है जब सुबह 5:00 बजे हुई इस घटना की जानकारी मिलने के बावजूद भी 4 घंटे बीत जाने के बाद पुलिस के कोई पदाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। महिला का शव अभी भी सड़क किनारे रखा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी घायल एवं मृतक मधुबनी जिला के कटि पट्टी के रहने वाले हैं और आज माघी पूर्णिमा को लेकर सिमरिया गंगा स्नान के लिए आ रहे थे इसी दौरान यह हादसा हुआ । अभी तक सभी घायलों की पहचान भी नहीं हो पाई है सिर्फ यह बताया जा रहा है कि मृतिका अपने पुत्री कविता देवी के यहां आई थी और आज गंगा स्नान के लिए जा रही थी उसी वक्त सामने से आ रही बड़ी कंटेनर ने जाइलो कार में ठोकर मार दी और यह हादसा हुआ । घटना के बाद कंटेनर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है

धनंजय झा,ब्यूरो हेड, बेगूसराय प्रक्षेत्र, बिहार नाउ

Related posts

नीतीश के “सुशासन” पर BJP विधायक ने खड़े किए सवाल ?… कहा – बिहार में है लूटराज और डाकूशाही…

Bihar Now

वरमाला के दौरान हर्ष फायरिंग, दुल्हन के पैर में लगी गोली, इलाज जारी…

Bihar Now

Breaking : मधेपुरा के मुरलीगंज में भाजपा की बैठक के दौरान चली गोलियां, एक घायल

Bihar Now