Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीयस्वास्थ्य

देश को ‘रुलाने वाला रविवार’ !

 

दिल दहलाने वाली खबर राजधानी दिल्ली से आ रही है जहां आग की चपेट में आने से अभी तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 4 दर्जन से अधिक घायल बताए जा रहे हैं जिनका इलाज दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है 56 लोगों को अभी तक रेस्क्यू किया गया है।  तमाम आला अधिकारी के साथ कई पार्टी के नेता मौके वारदात पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं।

अभी तक 43 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है लेकिन अधिकारी पूर्णता आश्वस्त नहीं है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है या किसी और कारण से घटना हुई है।

बता दें कि शनिवार देर रात दिल्ली के अनाज मंडी में आग लग गई थी। जिसके वजह से कई लोग आग की चपेट में आ गए थे लेकिन समय की नजाकत को देखते हुए 30 से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके वारदात पर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

लेकिन तब तक 43 लोगों की जानें जा चुकी थी और 50 से ऊपर घायल बताए जा रहे हैं।

Related posts

…ताकि किसी से कम न हों हमारे बच्चे

Bihar Now

कन्हैया के साथ मंच साझा करने से तेजस्वी का इनकार: कुम्हार प्रजापति समाज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे लेकिन नहीं पहुंचे…

Bihar Now

रात भर रणक्षेत्र में तब्दील रहा इंजीनियरिंग कॉलेज,सीनियर जूनियर छात्रों में तनातनी …

Bihar Now