Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नई दिल्ली स्थित बिहार भवन से अभी तक कितने जरुरतमंदों को मिली मदद ?

*हेल्पलाइन के जरिये हो रही लाखों की सहायता*

*चौबीस घण्टे सक्रिय है तीनों हेल्पलाइन नंबर*

*लॉकडाउन में फँसे प्रवासी श्रमिकों की हर संभव मदद को तत्पर बिहार सरकार*

*नई दिल्ली, मंगलवार, 14 अप्रैल, 2020:* कोरोना वायरस के संभावित फैलते संक्रमण के मद्देनजर देश के विभिन्न राज्यों में बिहार के प्रवासी श्रमिकों को सहयोग एवं सहायता पहुँचाने के उद्देश्य से बिहार भवन, नई दिल्ली में स्थापित नियंत्रण कक्ष में आज संध्या 6 बजे तक *25,519(पच्चीस हज़ार पाँच सौ उन्नीस)* फोन कॉल्स आया, व्हाट्ऐप एवं अन्य माध्यमों से *3,025 (तीन हज़ार पच्चीस)* सूचनाएं प्राप्त हुई तथा गूगलडॉक संपर्क प्रणाली के द्वारा *22,064 (बाईस हज़ार चौसठ)* आवेदन प्राप्त हुआ। प्रवासी श्रमिकों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचनाओं के आधार पर *9,86,892 (नौ लाख छियासी हज़ार आठ सौ बानवे)* व्यक्तियों की समस्याओं पर एक्शन लिया गया।

बिहार के लोग जो देश के विभिन्न भागों में फँसे हुए हैं उनके लिये स्थानिक आयुक्त, बिहार  विपिन कुमार द्वारा संबंधित राज्य सरकारों एवं जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर *भोजन, आवासन एवं चिकित्सा* की आवश्यक व्यवस्था की जा रही है।

स्थानिक आयुक्त  कुमार ने बताया कि इन समस्याओं पर संबंधित राज्यों के वरीय पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित और यथोचित कार्रवाई की गयी। इसके तहत कई स्थानों से अनुपालन प्रतिवेदन भी प्राप्त हुआ है। बिहार सरकार द्वारा लाखों प्रवासियों के बुनियादी सहयोग एवं सहायता हेतु *युद्धस्तर पर* कार्य किया जा रहा है।

विदित हो कि बिहार भवन में नियंत्रण कक्ष *(011-23792009, 011-23014326, 011-23013884)* स्थापित किया गया है, जिसमें कॉल्स, फैक्स, इंटरनेट और ईमेल की सुविधा है। इसमे तीन पालियों में पदाधिकारियों और कर्मियों की नियुक्ति की गयी है। नियंत्रण कक्ष के इन तीन टेलीफोन नम्बरों पर दस हंटिंग लाइन भी चालू किया गया है, ताकि सारे फोन निर्बाध रूप से काम करते रहें और फोन करने वालों को किसी भी तरह की तकनीकी परेशानी का सामना न करना पड़े।

*स्थानिक आयुक्त कुमार ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों का सहयोग करना बिहार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए संपूर्ण तंत्र पूर्णतः सक्रिय व प्रतिबद्ध है।

 

 

Related posts

राजकीय समारोह में नीतीश-तेजस्वी, पूर्व मंत्री उपेंद्रनाथ वर्मा को दी श्रद्धांजलि… BJP पर सियासी हमला …

Bihar Now

अब इंतजार खत्म !… BPSC स्टूडेंट्स के लिए सुनहरा अवसर… Perferction IAS में 15 मार्च और 22 मार्च से नए बैच की शुरुआत…

Bihar Now

Breaking : मुंगेर में बैंक लूट, अपराधियों ने लाखों लूट कर मौके से फरार..

Bihar Now