Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पति ने अपने पत्नी समेत बेटे पर फेंका गरम तेल, अस्पताल में चल रहा इलाज…

नवादा : जिले के पम्पु कल रोड महादलित टोले में पति-पत्नी के आपसी विवाद में पति ने अपने डेढ़ साल के बेटे तथा अपनी पत्नी पर कड़ाही में भरा हुआ गरम तेल फेंक दिया. इस घटना में दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए. घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि आरोपी राजन चौधरी की शादी 8 वर्ष पूर्व हुई थी. इसके बाद उसके घरवाले द्वारा उसे हमेशा प्रताड़ित किया जा रहा था.

विवाहिता के भाई निरंजन चौधरी ने बताया की मेरी बहन पूजा कुमारी को ससुराल में भी नहीं रहने दिया जाता है. इससे पूर्व भी ऐसी घटना को अंजाम देने का प्रयास किया जा चुका है. उसे चार पांच दिनों से जलाने की धमकियां भी दी जा रहीं थी. इसका विरोध करने पर हमलोगों के साथ भी मारपीट की जाती है. बता दे की पूजा कुमारी का पति राजन चौधरी भी अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल पम्पु कल रोड में ही रहता था.

वह चाय नाश्ता का ठेला लगाता था. अचानक दोनों के बीच तू तू मैं मैं हुई और राजन ने तेल से भरा हुआ कड़ाही बच्चे समेत बैठी हुई पत्नी पर फेंक दिया. आनन फानन मे मोहल्ले वासियो के सहयोग से सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है.

इसके बाद राजन चौधरी तथा उसका भाई गणेश चौधरी द्वारा अस्पताल जाकर केस नहीं करने अथवा जान से मारने की धमकी लगातार दी जा रही है. वहीँ विवाहिता की माँ आशा देवी ने नगर थाने मे राजन चौधरी, सुनीता देवी तथा गणेश चौधरी पर प्राथमिकी दर्ज की गुहार लगाई है.

ऋषिकेश कुमार, बिहार नाउ, नवादा

Related posts

Victorious Pokies Online Machines

Bihar Now

2026 Online Casino Au

Bihar Now

Breaking : पूर्व जिला पार्षद हत्याकांड में आया नया मोड़, JDU विधायक पर हत्या का आरोप !…

Bihar Now