Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पत्रकारों की हित के लिए आवाज बुलंद करने वाला संगठन ‘ AIRA’ की अहम बैठक, लिए गए कई निर्णय…

दरभंगा: ऑल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा) के दरभंगा जिला इकाई की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष भवन मिश्रा के अध्यक्षता में लहेरियासराय स्थित कर्मचारी विश्राम गृह में आयोजित हुई। आयोजित बैठक में जिला कमिटी के पुनर्गठन के साथ साथ 14 बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। पत्रकारों की सदस्यता एवं समस्याओं के मुद्दे पर विशेष रूप से चर्चा की गयी।

बैठक का संचालन करते हुए महासचिव संजय कुमार ने बैठक के एजेंडे से सबको परिचित करवाते हुए सबके विचार एवं प्रस्ताव भी आमंत्रित किए। तत्पश्चात उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार भी रखे।
इसके बाद सर्वसम्मति से भवन मिश्रा को जिलाध्यक्ष, संजय कुमार को महासचिव, लक्ष्मण कुमार को कोषाध्यक्ष, अभिषेक कुमार को मीडिया प्रभारी, फ़िरोज़ अहमद को कानूनी सलाहकार एवं विनय कुमार को कार्यालय प्रभारी के पद पर चयनित किया गया। साथ ही कुमार रौशन, प्रभास रंजन, मोहन चन्द्रवंशी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। शशि कुमार सिंह, अभिनव सिंह एवं संतोष दत्त झा को जिला सचिव के पद पर चयनित किया गया। सहायक मीडिया प्रभारी के रूप में नीरज कुमार राय, नासिर हुसैन एवं राजकुमार राजू का चयन किया गया।
इसके अलावा विजय कुमार ठाकुर को सदर अनुमंडल अध्यक्ष, सुबोध कुमार पाठक को बेनीपुर अनुमंडल अध्यक्ष तथा संतोष मिश्रा को बिरौल अनुमंडल अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही जिला सचिवों एवं जिला उपाध्यक्षों को अलग अलग अनुमंडलों का संयुक्त संगठन प्रभारी भी बनाया गया है। इस क्रम में मोहन चन्द्रवंशी एवं अभिनव सिंह को सदर अनुमंडल, प्रभास रंजन एवं शशि सिंह को बेनीपुर अनुमंडल तथा संतोष दत्त झा एवं कुमार रौशन को बिरौल अनुमंडल का प्रभारी बनाया गया है।
बैठक में एक निगरानी सह अनुशासन समिति के निर्माण का निर्णय लिया गया। इस समिति में प्रह्लाद कुमार, आफताब जिलानी, विजय भारती, प्रकाश झा, कुमार रौशन, कौशल किशोर कर्ण, प्रवीण बबलू, गुंजन कुमार एवं राकेश कुमार नीरज आदि के नामो का प्रस्ताव किया गया है।
बैठक में इनके अलावा जिला मुख्यालय एवं प्रखंडों के दर्जनों पत्रकारों ने भी भाग लिया जिसमे प्रमुख रूप से राघवेंद्र सिंह, रमेश कुमार, अजीत कुमार सिंह, आलोक कुमार, राजा कुमार दास, शम्भू कुमार गुड्डू,अजय यादव, मो. जियाउर रहमान, विजय कुमार राय, निलंबर प्रसाद, सोमेश चंद्र लाल सोमू, प्रवीण कुमार, अवधेश कुमार, सुनील भारती, सदरे आलम, निर्मल कुमार ठाकुर, विजय कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार, शेष नारायण झा, सुधीर पाठक, एम रजा, मिथिलेश ठाकुर, प्रमोद पासवान, दिलीप कुमार झा, धीरेंद्र मिश्रा, दिवाकर लाल दास, सैफुल इस्लाम, फरीद अहमद सिद्धिकी, फैजुल्लाह अनवर, राहुल कुमार गुप्ता, सरफराज, सूरज कुमार एवं अमित कुमार आदि शामिल थे।रभंं

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

EXCLUSIVE : चुनावी हार के बाद NDA पर कांग्रेस का करारा सियासी हमला…

Bihar Now

चिराग के समर्थन में आए गिरिराज सिंह,कहा – सही बोलते हैं चिराग…NDA है एकजुट…

Bihar Now

सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, अनियंत्रित बस ने कई राहगीरों को कुचला…

Bihar Now