Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहार

पुलिस के हत्थे चढ़ा व्यवसाई से 25 लाख रंगदारी मांग करने वाला शातिर…

बेगूसराय में नगर थाने की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । नगर थाने की पुलिस ने स्वर्ण व्यवसाई से मोबाइल के द्वारा पच्चीस लाख की रंगदारी की मांग करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है ।पुलिस के अनुसार गिरफ्त में आया मोहम्मद शरीफ उर्फ छोटू सुपारी लेकर अपराध करने का भी काम करता था ।

गौरतलब है कि 11 फरवरी की शाम मोहम्मद शरीफ उर्फ छोटू एक स्वर्ण व्यवसाई से 25 लाख रुपये रंगदारी की मांग की थी और नहीं देने के एवज में जान से मारने की धमकी दी थी।

लगातार अपराधी छोटू के द्वारा मुंगेरी गंज निवासी स्वर्ण व्यवसाई मनीष चंद्र से भी 14 फरवरी को 25 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई थी । उक्त दोनों ही मामले में पुलिस को अपराधी की तलाश थी ,फिर पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस से अपराधी की खोजबीन शुरू की।

बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि मोहम्मद शरीफ उर्फ छोटू सिंघौल थाना क्षेत्र के बगवाड़ा में मौजूद है । फिर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

चाणक्य आईएएस एकेडेमी की गया स्थित शाखा में सक्सेस गुरु एके मिश्रा का इंटरैक्टिव सेसन, इंटरैक्टिव सेशन में विद्यार्थियों में काफी उत्सुकता देखने को मिली…

Bihar Now

लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल का इस्तीफा…

Bihar Now

Palmdale Nz Casino

Bihar Now