Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

प्यार का विरोध करना युवती को पड़ा महंगा, सनकी आशिक ने मारी गोली, गिरफ्तार…

सहरसा – जी हाँ एक युवती को प्यार का विरोध करना महंगा पड़ गया। ताजा मामला जिले के हकपारा गाँव का है। जहाँ एकतरफा प्यार में बौखलाए आशिक ने प्रेमिका को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जिसका इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।

पीड़ित युवती ने दिये आवेदन में कहा है कि देर रात कोई दरवाजा खटखटा रहा था जैसे ही मैं दरवाजा खोली गाँव के ही एक युवक अनिल कुमार राम ने मुझे गोली मारकर जख्मी कर दिया फिर परिजनों की मदद से मुझे नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहाँ मेरा इलाज चल रहा है।

पीड़ित युवती की माँ ने बताया कि गाँव के ही एक युवक अनिल कुमार राम से पहले उसकी बातचीत होती थी इधर कुछ दिनों से बातचीत बन्द हो गई जिस कारण उक्त युवक ने घटना को अंजाम दिया। व

सदर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को गोलीबारी में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से खोखा भी बरामद कर लिया। पुलिस के गिरफ्त में आये युवक ने पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूल किया। गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

रितेश हन्नी बिहार नाउ सहरसा

Related posts

सहरसा का कथित अपहरण कांड निकला फर्जी, प्रेम प्रसंग का था मामला… घटना के विरोध में सड़क जाम करने वालों पर FIR दर्ज…

Bihar Now

लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने की हाई लेवल मीटिंग… दिए कई अहम निर्देश…

Bihar Now

साहब की खनक इतनी कि लॉक डाउन के दौरान गाड़ी रोकने वाले सिपाही जवान को सड़क पर करवाया उठक-बैठक…क्या ये “सु”शासन के साहब हैं ?…

Bihar Now