Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारराष्ट्रीय

फिर चली गोली,सरेआम अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती…

सहरसा – जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र में अपराधियों ने लूटपाट के उद्देश्य से टैम्पू चालक मनोज मेहता को मारी गोली। आनन-फानन में परिजनों के सहयोग से जख्मी टेम्पु चालक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

सदर अस्पताल के डॉ० एस• के• आजाद ने बताया कि फिलहाल मरीज की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि शरीर के दो जगह को छू कर गोली निकल गई। जख्मी टैम्पू चालक मनोज मेहता सौरबाजार थाना क्षेत्र के कचरा गांव का निवासी है।

इधर सरेआम गोलीबारी की घटना मिलते ही स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुँचकर पुरे मामले के तफ्तीश में जुट गई है। हालांकि खबर लिखे जाने तक घटना के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

रितेश हन्नी बिहार नाउ सहरसा

Related posts

बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या अभी तक 214, मधेपुरा से 1 और बक्सर से एक साथ आए 10 नए मामले…..

Bihar Now

तेजस्वी यादव का अबतक का सबसे बड़ा अटैक, नीतीश सरकार को बताया कोरोना..

Bihar Now

बेगूसराय में बड़ा हादसा, नहाने के दौरान गंडक नदी में डूबने से 5 की मौत, 4 लड़के निकल गए बाहर …

Bihar Now