Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

बाजार के लिए निकला युवक का संदेहास्पद स्थिति में मिला शव, इलाके में सनसनी,2 घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस …

सहरसा जिले के काशनगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत बराही गॉव में आज का सूरज मातम लेकर निकला।मालूम हो कि आज अहले सुबह जब गॉव के लोग अपने घर से मोर्निंगवाक के लिए निकले तो एक बसबिट्टी मे लाश देखकर भौचक रह गए। साथ ही लाश को देखने के लिए भीड़ लग गया। शव के नजदीक से पहचानने पर पता चला कि यह तो सुमन है

। खून से लथपथ सुमन के लाश को देखकर ग्रामीणों का खून उस समय खोल गया जब घटना की सूचना के वावजूद काशनगर पुलिस घटनास्थल पर लगभग 2 घण्टे बाद पहुचीं।ग्रामीण सूत्रों के अनुसार सुमन कुमार सिंह रविवार के शाम अपने घर से बाजार के लिए निकले, लेकिन घर नही लौटे।

घर वाले खोजबीन कर सुबह होने का इंतजार कर रहे थे कि कहि अपने दोस्त के पास गया होगा सुबह में आ जायेगा। लेकिन घरवाले को यह कहाँ पता था कि सुबह में सुमन का लाश घर आयेगा। सूत्रों के अनुसार सुमन रुपये लेनदेन का कारोवार करता था। रविवार के शाम में जब वह घर लौट रहा था अपराधियों ने उसे अपने कब्जे में कर लिया तथा सुमन के पास जो भी रुपये और समान था लूट कर उसे बेरहमी से गला रेत कर मौत के घाट उतार कर बसबिट्टी में फेंक दिया

।काशनगर ओपी अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद से जब घटना के सम्बंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि घटना के सम्बंध में जानकारी मिली है , घटनास्थल पर सोनवर्षा थाना, बसनहीँ थाना एवं काशनगर पुलिस पहुची है डॉसकोइर की मदद ली जा रही है।घटनास्थल से हत्या में उपयोग किये गए चाकू बरामद किया गया है। अब तक घटना के कारणों का पता नही चल सका है

।उन्होंने दावा किया कि अपराधियों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।एक तरफ पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार रविवार को सदर थाना अध्यक्ष के ओडियो वाइरल मामले में थानाध्यक्ष को निलंबित कर खाखी वर्दी पर लगे दाग को धोने का प्रयास किया है वही कुछ घण्टे बाद पुनः खाखी वर्दी को घटना की सूचना के बाद भी ससमय घटनास्थल नही पहुचने पर कई सवाल उठना शुरू हो गया है। अब देखना है

काशनगर पुलिस बराही निवासी सुमन के हत्यारे को गिरफ्तार करने में सफलता पाती है या फिर हत्या में उपयोग किये चाकू के बरामदगी दिखा कर ही पुनः एस पी साहब से प्रशस्ति पत्र पाते हैं? ज्ञात हो कि जनवरी माह में अच्छे कार्य के लिए काशनगर ओपी अध्यक्ष को पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किये थे।

बी एन सिंह पप्पन, क्राइम हेड के साथ रितेश हन्नी, बिहार नाउ, सहरसा…

Related posts

Breaking : समस्तीपुर में ग्रामीण बैंक से करीब 20 लाख की लूट, “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

कटिहार में घटी दिल दहला देने वाली घटना, कार चालक ने 5 स्कूली बच्चों को रौंदा…

Bihar Now

Free Online Pokie Tournaments

Bihar Now