Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बालू की आड़ में भारी मात्रा में शराब बरामद, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की कार्रवाई…

बेगूसराय में शराब माफियाओं की चालबाजी उस वक्त धरी की धरी रह गई जब उत्पाद विभाग की टीम ने खदेड़ कर विदेशी शराब से भरी ट्रक को पकड़ लिया।

दरअसल शराब माफियाओं के द्वारा बालू की आड़ में छुपा कर बड़ी मात्रा में विदेशी शराब लाई गई थी जिसे बलिया थाना क्षेत्र में ही कहीं खुदरा कारोबारियों के हाथ बेचना था । लेकिन उत्पाद विभाग की टीम को सूचना मिली और उत्पाद विभाग ने यह कार्रवाई की ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग ने इस कार्रवाई में ट्रक के चालक को भी हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है । अब चालक से पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर यह शराब किसकी थी और यहां किसके यहां डिलीवरी होनी थी।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

सबसे बड़े स्कूल क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता, सीसीसीसी 11.0 के दूसरे राउंड में शीर्ष पर रहे नवरचना स्कूल, वडोदरा की श्रेया दत्ता और अक्षत मिश्रा…

Bihar Now

Big Breaking : चुनावी माहौल के बीच युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी..

Bihar Now

कोरोना को लेकर सरकार की समीक्षा बैठक..दिए गए कई अहम निर्देश…

Bihar Now