Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में कोरोना से पहली मौत के बाद हरकत में आई सरकार,हाई लेवल मीटिंग जारी !…

इस वक्त बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां कोरोना से पहली मौत की खबर के बाद बिहार सरकार पूरे हरकत में आ गई है… बिहार सरकार के चीफ सेक्रेटरी दीपक कुमार ने एक हाई लेवल बैठक कर रहे हैं..

दीपक कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि कोरोना का एक पोजेटिव केस भी सामने आया है…इसको लेकर हमलोग एक बैठक कर रहे हैं कि आखिर अब आगे और कोरोना को लेकर क्या कर सकते हैं…

वहीं दीपक कुमार ने बताया कि एक की जांच से पहले ही मौत हो गई है और दूसरा जो पोजेटिव पाया गया है जिसको  NMCH में भर्ती कराया गया है…अब हमलोग ये जानने की कोशिश करेंगे कि ये मरीज किसके संपर्क में और कहां कहां गया है…

आपको बता दें कि बिहार में कोरोना वायरस के संक्रमण के शिकार पहले शख्स ने दम तोड़ दिया है ।बिहार में कोरोना से यह पहली मौत हुई है ।38 वर्षीय सैफ अली की मौत हुई है,जो सऊदी अरब से बिहार आये थे ।वे कतर में काम करते थे ।जांच के दौरान,जब उनमें कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो गयी,यानि जाँच में जब रिपोर्ट पोजेटिव पाया गया,तो ईलाज के लिए उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया

।ईलाज के दौरान सैफ अली की आज मौत हो गयी ।इस मौत से मृतक के परिजनों के बीच दुःख की लहर दौड़ गयी है ।सभी के बीच मातम का माहौल है ।स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने इस मौत की पुष्टि कर दी है ।यही नहीं,एक और दुःखद खबर,पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज से आ रही है ।

नालंदा मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस का एक और पोजेटिव केस की पुष्टि हुई है …

चन्द्र भूषण पाण्डेय, पटना

Related posts

दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका

Bihar Now

Breaking: बिहार में बेखौफ अपराधी, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर अपराधियों ने की फायरिंग, तीन लोगों को मारी गोली…

Bihar Now

“कितना नीचे गिरोगे, शर्म नहीं है’, नीतीश पर PM मोदी का हमला

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो