Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका

बिहार बंद के दौरान 21 दिसंबर को पटना समेत सुबे के कई जिलों में आरजेडी कार्यकर्ताओं द्वारा कई जगह तोड़फोड़ का मामला सामने आया था। बंदी को लेकर ही सहरसा के बख्तियारपुर इलाके में दो पक्षों में आपसी रंजिश को लेकर के विवाद हो गया था जो आज सुबह से उग्र माहौल में तब्दील हो गया। हालांकि समय की नजाकत को देखते हुए जिले के तमाम आला अधिकारी समेत कई थानों के पुलिस मौके वारदात पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है।

बता दें कि बख्तियारपुर  इलाके में दो पक्षों के बीच आपसी रंजीश को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है। इलाके के लोग डरे व सहमे हुए हैं लेकिन पुलिस की मौजूदगी व मुस्तैदी ने तमाम ऐसे हुड़दंग इयों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

सहरसा रेंज के डीआईजी चौधरी ने कहा इस मामले में अभी स्थिति पूरे नियंत्रण में है। पूरी तरह पुलिस पूरी तरह से हर एंगल से नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी प्रकार की कोई तरह का हंगामा ना हो सके ।

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

JDU विधायक का विवादित बयान… कहा – नीतीश कुमार का विरोध करने वालों का काट देंगे गला…

Bihar Now

बिहार के स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, मृत डॉक्टर को बना दिया सिविल सर्जन, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने संबंधित अधिकारी को शो काउज करने की कही बात….

Bihar Now

सुपुर्द ए खाक हुए अब्दुल गफूर, नम आंखों से लोगों ने दी विदाई…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो