Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

‘बीजेपी के ऑफिस में बनाए गए थे फेक केस’, अरविंद केजरीवाल की जमानत पर बोले मनोज झा

Arvind Kejriwal Bail: कथित आबकारी नीति घोटाले में सीबीआई (CBI) की ओर से दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी है. इस जमानत पर एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी में खुशी है तो दूसरी ओर आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने बीजेपी को निशाने पर लिया है. मनोज झा ने कहा कि ये तो होना ही था. ये हर एक केस में होगा क्योंकि सारे केस बीजेपी के ऑफिस में फेक बनाए गए थे.

‘ये तमाचा उनको भी पड़ा है जो योजना बनाते हैं’

मनोज झा ने कहा, “हेमंत सोरेन के केस में हाई कोर्ट की टिप्पणी सुनिए और आज इस केस में देखिए तमाचा पड़ा है ना, सिर्फ ED, IT, CBI को ही नहीं पड़ा, ये तमाचा बल्कि उनको भी पड़ा है जो ये योजना बनाते हैं. एक संदेश तो साफ गया है कि बाज आ जाएं क्योंकि कल जब आप सत्ता में नहीं होंगे तो ये एजेंसी आपके दरवाजे पर भी दस्तक देगी. मैं AAP और पार्टी की पूरी टीम को बधाई देता हूं.”

पांच सितंबर को सुनवाई के बाद कोर्ट ने सुरक्षित रखा था फैसला

बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार (13 सितंबर) सीबीआई केस में भी जमानत मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 10-10 लाख के दो मुचलकों के साथ जमानत दी है. उन पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) और सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (CBI) के दो मामले हैं, जिसमें से ईडी के मामले में जून में ही उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई थी. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने बीते पांच सितंबर को सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था.

सीएम केजरीवाल पर शराब नीति घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे हैं. अब बेल मिलने के बाद पार्टी से जुड़े नेताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है. पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी खुशी जताई है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “झूठ और साजिशों के खिलाफ लड़ाई में आज पुनः सत्य की जीत हुई.”

Related posts

दरभंगा में डबल मर्डर से सनसनी !… न्यू ईयर पार्टी करने गए दोस्तों ने 2 दोस्तों की हत्या की, 2 दिन बाद खेत में मिला शव …जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

Breaking : नहीं रहे “धरती ” के भगवान पद्मश्री डॉ. मोहन मिश्रा,विश्व स्तर के डॉक्टर थे मोहन मिश्रा…कुछ दिनों से थे गंभीर बीमार, शोक की लहर…

Bihar Now

दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत,मातम सा माहौल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो