Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

“कितना नीचे गिरोगे, शर्म नहीं है’, नीतीश पर PM मोदी का हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है. विधानसभा में नीतीश कुमार की टिप्पणी को लेकर पीएम मोदी ने उनपर वार किया और कहा कि उनको शर्म नहीं है.

मध्य प्रदेश के गुना में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ये बातें कहीं. पीएम ने कहा कि नीतीश कुमार के इस मुद्दे पर विपक्षी गठबंधन नेता क्यों चुप हैं?

बिहार विधानसभा में सेक्स एजुकेशन से जुड़े मुद्दे पर बयान देने के बाद बीजेपी उन पर लगातार हमलावर दिख रही है. गुना में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने नीतीश के इस बयान वाले मुद्दे पर भी टिप्पणी की. पीएम ने कहा, “नीतीश कुमार को अपने बयान पर शर्म करनी चाहिए.

नीतीश ने दुनिया में देश की बेजती कराई है. उन्होंने विधानसभा में देश की माताओं बहनों का अपमान किया है. इंडिया गठबंधन नेता चुप क्यों हैं ?

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर भी हमले बोले, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास भविष्य के लिए सोचने की क्षमता नहीं बची है. वह आज के युवाओं के लिए कुछ कर सकती है और न ही आने वाली पीढ़ियों के लिए. बीजेपी की योजनाओं का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से पार्टी ने ग्रामीण इलाकों में रहने वाली बहनों को आर्थिक तौर पर मजबूत किया है.

गुना में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस जहां-जहां रहती है, वह वहां पर योजनाओं को लागू करने में अड़चन डालती है. मध्य प्रदेश में एक तरफ तो डबल इंजन की सरकार है, लेकिन दूसरी और कांग्रेस के डबल डेंजर लगे हैं.

पीएम मोदी ने अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दे का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा अगर मुझे तीसरी बार भी सेवा करने का मौका दिया गया तो मैं देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया की टॉप तीन में लाकर रहूंगा.

Related posts

बिहार : कार से 1.25 करोड़ का स्विस गोल्ड बिस्किट बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Bihar Now

बाबा बागेश्वर ने लगा दिया अपना दिव्य दरबार, सुन रहें लोगों की समस्या …

Bihar Now

चुनाव आयोग को RJD की सलाह !… कहा – चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि उसकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा नहीं हो…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो