Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में कोरोना से पहली मरीज की मौत, एक के पोजेटिव होने की पुष्टि…

बिहार के पटना से बेहद दुखद और झकझोरने वाली खबर आ रही है ।बिहार में कोरोना वायरस के संक्रमण के शिकार पहले शख्स ने दम तोड़ दिया है ।बिहार में कोरोना से यह पहली मौत हुई है ।38 वर्षीय सैफ अली की मौत हुई है,जो सऊदी अरब से बिहार आये थे ।वे कतर में काम करते थे ।

जांच के दौरान,जब उनमें कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो गयी,यानि जाँच में जब रिपोर्ट पोजेटिव पाया गया,तो ईलाज के लिए उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया ।ईलाज के दौरान सैफ अली की आज मौत हो गयी ।इस मौत से मृतक के परिजनों के बीच दुःख की लहर दौड़ गयी है ।स

के बीच मातम का माहौल है ।स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने इस मौत की पुष्टि कर दी है ।यही नहीं,एक और दुःखद खबर,पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज से आ रही है ।

नालंदा मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस का एक और पोजेटिव केस की पुष्टि हुई है ।लेकिन परिजन के आग्रह और लोग भयभीत ना हों,इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने इस बात की पुष्टि तो कर दी है कि मरीज की जाँच में रिपोर्ट पोजेटिव आया है लेकिन उन्होंने नाम को जाहिर नहीं किया है

आज देश के प्रधानमंत्री के आग्रह पर पूरे देश में जनता कर्फ्यू,यानि इंसानी ब्लैक आउट है ।कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए देश भर के लोग आज अपने-अपने घरों में कैद हैं ।कोरोना वायरस से लड़ने की इस बड़ी मुहिम के बीच,कोरोना से एक शख्स की मौत और एक शख्स का रिपोर्ट पोजेटिव आना,बिहार के लिए चिंता का विषय है ।

संकेत सिंह, बिहार नाउ

Related posts

KIIT को टाइम्स हायर एजुकेशन यंग यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 में मिली एक और अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि…

Bihar Now

कांग्रेस विधायक के घर से मिला युवक का शव, इलाके में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस …

Bihar Now

पूर्व सांसद आनंद मोहन को मिलेगी राहत या जाना होगा जेल ?… सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो