Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में ठनका गिरने से 83 लोगों की मौत,सीएम नीतीश कुमार ने व्यक्त की शोक संवेदना, 4 लाख मुआवजे का एलान…

बिहार में आज कई जिलों में भारी बारिश के साथ आसमानी बिजली गिरने से 83 लोगों की मौत सूचना के साथ दर्जन भर लोगों के झुलसनें की भी खबर है। इसके साथ ही उत्तर बिहार सहित कई जिलों में अभी भी लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पहले ही आज और कल के लिए भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया था।
मौसम विभाग के अनुसार आज अररिया और किशनगंज जिले को रेड जोन में और पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान , सारण, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, पूर्णिया, सहरसा और मधेपुरा को आरेंज जोन में रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार आज भारी बारिश के और बिजली गिरने से गोपालगंज में 14,सीवान में 5,मधुबनी में 6, बांका में 5, भागलपुर में 5, मधुबनी में 7, बेतिया में 2, मोतिहारी में 2 के साथ दरभंगा,शिवहर और समस्तीपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत की सूचना है। इसके अलावा बच्ची और महिला समेत कई लोगो के झुलसने की सूचना भी मिल रही है। बताया यह भी जा रहा है कि मरने वाले ज्यादातर लोग खेत में काम कर रहे थे।

महीप राज, बिहार नाउ पटना

Related posts

मुंगेर में पुल का सीएम नीतीश कुमार ने किया लोकार्पण, वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम ने लोगों को किया समर्पित..

Bihar Now

BJP की वर्चुअल रैली पर तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल, कहा – गरीबों को डाटा नहीं, आटा चाहिए..

Bihar Now

कोरोना को लेकर सरकार की समीक्षा बैठक..दिए गए कई अहम निर्देश…

Bihar Now