Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

मोतिहारी डीएम की सराहनीय पहल, सड़कों पर भटकने वाले बेजुबानों के लिए भोजन का कराया बंदोबस्त…

लॉक डाउन के बीच इंसानों के मदद के लिए तो कई हाथ आगे आ रहे है पर सड़को पर भटकने वाले बेजुबानों के लिए कोई भी मदद का हाथ अब तक आगे नही आया है।

ऐसे में मोतिहारी के डीएम के पहल पर प्रशासन ने इन बेजुबानों के लिए अपने हाथ को आगे बढ़ाया है। इस महामारी को लेकर प्रतिदिन कमा कर खाने वाले मजदूर तो परेशान है ही लेकिन बेजुबान पशुओं को भी इस आपदा की घड़ी में खाने के लाले पड़ गया है।

होटल सहित सभी दुकानों के बंद हो जाने से सड़को पर जीवन गुजार रहे बेजुबान को भोजन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जिसे ध्यान में रखते हुए पूर्वी चंपारण के जिला पदाधिकारी शिर्षत कपिल अशोक के द्वारा एक सराहनीय कदम उठाते हुए इन बेजुबान पशुओं के लिए भी भोजन और दवा की व्यवस्था की गई है।

मोतिहारी के डीएम के पहल पर पशु राहत चलंत वाहन अब मोतिहारी के सड़को पर घूम घूमकर बेजुबानों को खाना खिला रहा है। खाना खिलाने के दौरान अगर कही कोई बीमार बेजुबान दिखाई देता है तो राहत चलंत वाहन पर सवार पशु चिकित्सकों की टीम तुरन्त ही बीमार पशुओं के ईलाज में भी जुट जा रही है।

विवेक कुमार, बिहार नाउ, मोतिहारी

 

Related posts

मुख्यमंत्री ने दरभंगा में हुए 2 लोगों की मौत पर जताया शोक, सड़क हादसे में हुई 2 की मौत…

Bihar Now

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष चिकित्सक के तमाम पदों के लिए परिणाम जारी, कुल 2901 अभ्यर्थियों का चयन…

Bihar Now

पटना- WJAI और Veterans के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, कलम के सिपाहियों का बल्ला भी चला…

Bihar Now