Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

राबड़ी आवास में मंथन, बाहर कार्यकर्त्ताओं का हंगामा

पटना : राबड़ी देवी की आवास में जहां पार्टी के नेताओं के साथ आगामी चुनाव को लेकर मंथन जारी है, वहीं राबड़ी आवास के सामने राजद कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया है. राजद ने आज नए कमेटि के पदाधिकारियों को मीटिंग के लिए बुलाया है.

तेजस्वी की अगुवाई में होने वाली इस मीटिंग के लिए प्रदेश अध्यक्ष जगदनंद सिंह ने चुपके से कमेटि के नए पदाधिकारियों को फोन करके करीब 200 लोगों को बुलाया था.

नई कमिटी में जगह नहीं मिलने पर राजद के कार्यकर्ताओं में काफी नारजगी है. राजद कार्यकर्ताओं का कहना है कि वो लोग 30 साल से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं लेकिन पार्टी ने उनका ख्याल नहीं रखा.

नई कमिटी की मीटिंग के लिए मधुबनी से आए राजद नेताओं ने हंगामा किया है. उनका कहना है कि उन्हें पार्टी की कमिटी से हटा दिया गया है.हंगामा कर रहे आरजेडी के नेताओं का आरोप है कि नई कमिटी में जदयू बीजपी नेताओ को जगह दी जा रही और समर्पित कार्यकर्ता को संगठन से हटाया जा रहा.

Related posts

PMCH पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री पर फेंकी स्याही,स्याही फेकने वाला युवक मौके से हुआ फरार…

Bihar Now

लापता सांसद को खोजने पर मिलेगा इनाम, चौक चौराहों पर चस्पा पोस्टर…

Bihar Now

Bihar Now