Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

पुलिस के लाख प्रयासों के बावजूद लगातार सहरसा क्षेत्र में हत्या, आखिर कब तक हत्या का सिलसिला चलता रहेगा?

जिले के सिमरीबख्त्यारपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर बाजार में अपराधियों ने धर्मबीर भगत को गोली मारकर मौत के नींद सुला दिया। मालूम हो कि गुरुवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे एक मोटरसाइकिल पर दो अपराधी सवार होकर धर्मबीर भगत के पान दुकान पर आया। अचानक दोनों अपराधी ने दुकान पर गोली फायर करना शुरू कर दिया। एक गोली धर्मबीर के माथे पर आ धमका। गोली लगते ही पान दुकानदार गिर गया। गीरने के बाद अपराधी गोली फायर करते ही आराम से चलता बना।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधी घटना को अंजाम देकर ऐसे गोली फायर करते जा रहा था मानो वह कोई शादी में हर्ष फायरिग कर रहा हो। बाद में स्थानीय लोगों ने धर्मबीर को सिमरीबख्त्यारपुर हॉस्पिटल लाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद इलाके में दहशत ब्याप्त है। कुछ लोगों ने अब यह कहने से बाज नही रहे हैं कि (16 नवम्बर )जब से रणबीर कुमार थाना अध्यक्ष का पद भर ग्रहण किया है , उस दिन से अपराधकर्मी का मनोबल बढ़ गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कप्तान घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके है। पुलिस कप्तान राकेश कुमार ने जिले में बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पिछले 16 नवम्बर को आधे दर्जन थाना अध्यक्ष को इधर से उधर किया था। लेकिन अपराधी का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब सरे आम गोली फायर कर चलते बनता है।

बुधवार एवं गुरुवार की रात जिले में अपराधियों ने तीन हत्या के घटना को सफलता पूर्वक अंजाम दिया है । जिले के पतरघट ओपी के धबौली गॉव में अपराधियों ने घुस कर मंटू नामक ब्यक्ति को मौत के आगोश में सुला दिया। जबकि सहरसा दरभंगा सीमा पर पूर्व मुखिया को गोली सर छलनी कर मौत के गाल में समा दिया। जिले में 5 नवम्बर से लगातार गोलिवारी एवं हत्या का दौर चला आ रहा है। अब सहरसा वासी यहां के जनप्रतिनिधि से पूछने लगे हैं कि आखिर कब तक जिले में हत्या का सिलशिला चलता रहेगा ?

बीएन सिंह पप्पन, सहरसा

Related posts

आइसोलेशन सेंटर में एक प्रवासी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

मिथिलांचल में 17 मार्च को लगेगा रोजगार मेला, योग्यता अनुसार हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरी…

Bihar Now

How To Win Australian Pokies Online

Bihar Now