Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

वाहन चेकिंग के दौरान हथियार व नगदी के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार…

शराब कारोबार से जुड़ा है अपराधी…

दरभंगा : वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपराध से जुड़े तीन व्यक्तियों को दो पिस्टल, 25 कारतूस और 86 हजार से अधिक की राशि के साथ गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने बताया कि 13 जनवरी की शाम लोहिया चौक पर वाहन जांच कर रही थी। उसी क्रम में एक समस्तीपुर की ओर से काला बुलेट से दो व्यक्ति आ रहा था। तलाशी के क्रम में उसके कमर से 9 एमएम लोडेट पिस्टल, जिसमें 5 कारतूस था। साथ ही पॉकेट से 315 बोर का 10 कारतूस बरामद किया।

तलाशी के क्रम में 86 हजार 450 रूपये नगद, एटीएम कार्ड, पेन कार्ड, आधार कार्ड, सादा चेक बरामद किया। वहीं दूसरे के पास से ड्राईविंग लाईसेंस, देसी कट्टा, 9 गोली, दो एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, चुनाव पहचान पत्र, एक अन्य बैंक का एटीएम कार्ड आदि बरामद हुआ।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ करने पर उसने बताया कि शराब कारोबारी समस्तीपुर के प्रभात कुमार चौधरी से 10 कारतूस और शराब बिक्री का 50 हजार रूपया दिया था। उसके निशानदेही पर प्रभात कुमार को भी घर से गिरफ्तार किया गया। घर से 4 मोबाईल और शराब से जुड़े कई कागजात बरामद हुए।

उसने बताया कि सिमरी थाना क्षेत्र के कुमरपट्टी से 20 जून को उसने पिकअप वान लूटी थी। इस संबंध में लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। चेकिंग अभियान में लहेरियासराय थाना के पुलिस निरीक्षक और उनकी टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। संवाददाता सम्मेलन में सिटी एस.पी. योगेन्द्र कुमार, सदर एसडीपीओ अनोज कुमार भी मौजूद थे।

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

बिहार में 257 अफसरों का तबादला स्थगित, 24 घंटें के अंदर बदले सरकार के फैसले…

Bihar Now

Site Of Pokies Odds

Bihar Now

Play Winning Pokies For Free

Bihar Now