Bihar Now
BREAKING NEWS
अपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

विधायक के भाई के घर सीबीआई की छापेमारी, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला

जेडीयू के विधायक रमेश सिंह कुशवाहा के भाई के घर सीबीआई की छापेमारी हुई है। बताया जा रहा है जीरादेई से जेडीयू के विधायक रमेश सिंह कुशवाहा के भाई वीरेंद्र कुशवाहा के मैरवा स्थित आवास पर सीबीआई की टीम छापेमारी की है।

जेडीयू विधायक के भाई के घर पर किन वजहों से छापेमारी हुई है अब तक साफ नहीं हो पाया है लेकिन मैरवा मेन रोड स्थित वीरेंद्र कुशवाहा के घर की तलाशी सीबीआई की टीम लगातार ले रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक  आय से अधिक संपत्ति को लेकर छापेमारी चल रही है. बता दें कि जदयू विधायक के भाई वीरेंद्र कुशवाहा की गिनती एक बड़े ठीकेदारों में होती है. फिलहाल छापेमारी के दौरान घर के सभी सदस्यों को सीबीआई ने नजरबंद कर दिया है और उनके मकान को चारों तरफ से घेर लिया गया है.

Related posts

क्‍वरंटाइन सेंटर में परोसे गए खाने में मिला बिच्छू, कई श्रमिकों की बिगड़ी तबीयत…

Bihar Now

तेजस्वी यादव ने युवाओं से की अपील, 9 सितंबर को 9 मिनट के लिए लाइट बंद कर जलाएं दिया या लालटेन…

Bihar Now

Big Breaking: बेगूसराय में फिर से लागू हुआ लॉक डाउन,6 दिनों के लिए लॉक डाउन… ..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो