Bihar Now
BREAKING NEWS
अपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

विधायक के भाई के घर सीबीआई की छापेमारी, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला

जेडीयू के विधायक रमेश सिंह कुशवाहा के भाई के घर सीबीआई की छापेमारी हुई है। बताया जा रहा है जीरादेई से जेडीयू के विधायक रमेश सिंह कुशवाहा के भाई वीरेंद्र कुशवाहा के मैरवा स्थित आवास पर सीबीआई की टीम छापेमारी की है।

जेडीयू विधायक के भाई के घर पर किन वजहों से छापेमारी हुई है अब तक साफ नहीं हो पाया है लेकिन मैरवा मेन रोड स्थित वीरेंद्र कुशवाहा के घर की तलाशी सीबीआई की टीम लगातार ले रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक  आय से अधिक संपत्ति को लेकर छापेमारी चल रही है. बता दें कि जदयू विधायक के भाई वीरेंद्र कुशवाहा की गिनती एक बड़े ठीकेदारों में होती है. फिलहाल छापेमारी के दौरान घर के सभी सदस्यों को सीबीआई ने नजरबंद कर दिया है और उनके मकान को चारों तरफ से घेर लिया गया है.

Related posts

शर्मसार हुई मिथिला की धरती, प्रेम विवाह करने पर लड़के के मां को महादलित से करवाई शादी,7 दिन बाद भी आधारपुर कांड में अधूरी कार्रवाई क्यों ?…

Bihar Now

सृजन घोटाला मामले की मुख्य अभियुक्त रजनी प्रिया की अदालत में हुई पेशी, CBI कोर्ट ने बेऊर जेल भेजा

Bihar Now

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की “सहयोग कार्यक्रम” की शुरुआत… सहयोग कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को म्यूट क्यों किया गया ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो