Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

शहीद कुंदन की पत्नी को DM व SP ने गांव जाकर दिया 36 लाख का सहायता राशि, हर संभव मदद का दिया भरोसा…

सहरसा :- चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में शहीद हुए सहरसा के लाल कुंदन के गाँव आरण पहुंचकर शनिवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार और पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बलिदानी कुंदन की वीरांगना बेबी देवी को 36 लाख रुपये की राशि का चेक सौंपा। इस दौरान जिला प्रशासन ने हरसंभव सहयोग करते रहने का भरोसा दिलाया।

इस दौरान डीएम ने कहा कि पूर्वी लद्दाख स्थित गलवन घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिसक झड़प में सेना जवान कुंदन ने अपना बलिदान दिया था। स्वजनों को सहायता राशि देने की घोषणा बिहार सरकार द्वारा की गई। राज्य सरकार के निर्देश पर मुख्यमंत्री राहत कोष से 25 लाख एवं अनुग्रह अनुदान के तहत 11 लाख रुपये का दो अलग-अलग चेक डीएम एवं एसपी ने संयुक्त रुप से वीरांगना बेबी देवी को सौंपा। सरकार के निर्देशानुसार आगे भी हर तरह की सरकारी सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

डीएम ने बलिदानी के पिता निमिदर यादव को किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर संपर्क करने को कहा। मौके पर डीएम कौशल कुमार, एसपी राकेश कुमार के अलावा उप विकास आयुक्त राजेश कुमार सिंह, सदर एसडीओ शभूनाथ झा, डीपीआरओ दिलीप कुमार देव, सीओ अखिलेशकुमार समेत जिले के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।

रितेश हन्नी के साथ बी एन सिंह पप्पन, बिहार नाउ,सहरसा

Related posts

Breaking : पटना और दरभंगा में NIA की छापेमारी, दरभंगा से एक संदिग्ध युवक गिरफ्तार…

Bihar Now

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस: आज से जिले में खिलायी जाएगी अल्बेंडाजोल की गोली…

Bihar Now

Breaking : “सु”शासन ने तोड़ा दम !… जिंदा जलाने के मामले में बहन के बाद भाई की भी मौत…5 दिन बाद भी मुख्य आरोपी फरार…

Bihar Now