Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधबिहार

शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग,एक युवक घायल

बेगूसराय में एक बार फिर हर्ष फायरिंग की बड़ी घटना सामने आई है जिसमें शादी समारोह के दौरान डीजे की धुन पर नाच रहे लोगों में से ही किसी ने गोली चला दी जो पास खरे युवक नीतीश कुमार को लग गई।

घटना मंझौल थाना क्षेत्र के सत्यारा चौक की है। फिलहाल घायल का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है जहां उस उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है ।

बताया जा रहा है कि सत्यारा निवासी शंकर चौधरी के पुत्र की बीती रात शादी थी इसी दौरान डीजे की धुन पर कुछ लोग नाच रहे थे वहीं नीतीश कुमार बगल में खड़ा होकर उत्सव को देख रहा था इसी दौरान किसी ने गोली चलाई और वह घायल हो गया।

मामले में पुलिस के द्वारा अभी तक अनभिज्ञता जाहिर की जा रही है । फिलहाल जो भी हो लेकिन इस तरह हर्ष फायरिंग की घटना कहीं न कहीं पुलिस पर सवाल खड़ा कर रही हैं ।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

Change For Sure के रक्तदान शिविर में लोगों ने खुलकर किया रक्तदान, बिहार के तमाम रक्तदाता संगठन और संस्थाओं को किया गया सम्मानित

Bihar Now

ठीक है…नून रोटी खाएंगे कोरोना को भगाएंगे… ठीक है…एक प्रवासी ने गीतों के जरिए सीएम से की संवाद…सुनकर मुस्कुराते रहे सूबे के मुखिया और सुर में सुर मिलाकर कहते रहे- ठीक है…

Bihar Now

दरभंगा के DMCH में क्वीज कंटेस्ट का आयोजन, डिप्टी कलेक्टर कंचन झा बतौर मुख्य अतिथि रहीं मौजूद…

Bihar Now