Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

शुरू होने से पहले ही विवादों में तेजस्वी का ‘बेरोजगारी’ यात्रा, पोस्टर के जरिए तेजस्वी पर JDU का तंज !…

एक बार फिर बिहार में पोस्टर वार जारी है…23 फरवरी यानी रविवार से शुरू होने वाली तेजस्वी यादव की बेरोजगारी यात्रा पर सियासी घमासान जारी है… जेडीयू ने पोस्टर जारी कर तेजस्वी की बेरोजगारी यात्रा के लिए खरीदी गई बस पर सवाल खड़े किए हैं…
पटना के आयकर गोलम्बर चौराहा ,डाक बंगला , हवाईअड्डे के पास एक पोस्टर को चस्पा किया गया है, जिसमें अतिपिछड़ा को शोषित और शिकार दिखाया गया है…

तेजस्वी यादव की’बेरोजगारी यात्रा शुरू होने से पहले ही विवादों में घिरता हुआ नजर आ रहा है.. जेडीयू लगातार बस की खरीदारी को लेकर सवाल उठा रही है और आरजेडी से जवाब मांग रही है कि BPL में अंकित एक शख्स के नाम ऐसी आर्थिक जालसाजी क्यों ?

जेडीयू के नीरज कुमार ने शनिवार को प्रेस को संबोधित करते हुए इस हाईटेक बस और तेजस्वी यादव के यात्रा पर सवालों की बौछार के साथ तंज किया था और शनिवार देर इस तरह के पोस्टर का जारी होना कहीं न कहीं इस ओर इशारा करता है कि जेडीयू ने ही पोस्टर जारी की है… हालांकि जेडीयू की ओर से कोई अधिकारिक बयान अभी तक नहीं आया है…
अब देखना दिलचस्प होगा कि आरजेडी इसका जवाब कैसे और क्या देती है…

Related posts

“सु”शासन राज में रंगदारी की मांग, नहीं देने पर मारी युवक को गोली… बेखौफ अपराधी, खौफजदा परिवार !…

Bihar Now

दरभंगा में महिलाओ ने सिंदूर से होली खेलकर मां की दी विदाई, 350 वर्षों से चली आ रही है परंपरा…

Bihar Now

बिहार में अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत, अलर्ट जारी… पटना में प्राइवेट व सरकारी स्कूल 23 जनवरी तक बंद, डीएम ने ठंढ़ को देखते हुए लिया फैसला…

Bihar Now