Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा में महिलाओ ने सिंदूर से होली खेलकर मां की दी विदाई, 350 वर्षों से चली आ रही है परंपरा…

दरभंगा में विजयदशमी के अवसर पर पीताम्बरी बंगला स्कूल बंगाली दुर्गापूजा समिति (वीणा पानी क्लब ) बंगाली समाज की सुहागिनों ने आज सिंदूर की होली खेली है। पिछले 350 सालों से यहां पूजा और विसर्जन के दिन सिंदूर होली खेला जाता है।

सिंदूर की होली से यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि मां हम सब सुहागिनों को आजीवन सुहागिन रखें। साथ ही महिलाओं ने आज अपने मन की व्यथा सुनाते हुए कहती है। कि आज काफी दुख हो रहा है कि मां को हम विदा कर रहे हैं।

वही, सिंदूर की होली खेल रही महिलाओं का मानना है कि दुर्गा हमारी बेटी भी है और मां भी। उन्होंने बताया कि विजय दशमी के दिन पहले हम लोग माँ के प्रतिमा के पैरों पर सिंदूर और धुब रखते है और अंतिम दिन हम सभी महिलाएं सिंदूर होली खेलते है।

उन्होंने कहा कि साल संवत बेहतर तरीके से बीता इसके लिए हम मां को धन्यवाद दे रहे हैं और खुशी व्यक्त कर रहे है। मां इसी तरह आने वाले वर्ष में भी आए और हम भक्तों का ध्यान रखें।

हम इस दुर्गा पूजा यही कामना करेंगे हमेशा देश में सुख समृद्धि बनी रहे और कभी भी ऐसा फल देश में ना आए युद्ध जैसी स्थिति का सामना करना पड़े लोग खुश रहे और शांति से रहे।

Related posts

दिल्ली सरकार ने UGC के नियमों की अनदेखी की, सवालों के घेरे में दिल्ली टीचर्स विश्विद्यालय के पहले कुलपति का चयन…

Bihar Now

Free Deposit Casino Games New Pokies

Bihar Now

प्रभु राम-जानकी की प्रथम मिलन स्थली में प्राणप्रतिष्ठा के पूर्व संध्या पर जलाए गये 5100 दीप, प्राणप्रतिष्ठा के दिन भी मनाया जाएगा दीपोत्सव…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो