Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

संचालित योजनाओं को समय सीमा के अंदर करें पूरा,

जिला पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में विभागीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई , जिसमें विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा किये जाने के साथ जरूरी निर्देश दिये गए।
जिला पदाधिकारी ने मौके पर कहा कि संचालित योजनाओं को समय – सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करें। उन्होंने सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी पैक्स चुनाव की तैयारी में जुटें।

उन्होंने पैक्स चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि नामांकन प्रक्रिया 18 – 20 जुलाई तक चलेगा तथा चुनाव 01 अगस्त को कराये जाएंगे।
डीएम ने अधिकारियों को स्वच्छ चुनाव की तैयारी में जुट जाने का निर्देश देते हुए कहा कि विभिन्न कोषांगों के गठन हेतु संचिका उपस्थापित करें।

उन्होंने सामाजिक सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नामित लोगों को निर्धारित समय के भीतर मुहैया करायें। जिला पदाधिकारी  कुमार ने सामाजिक सुरक्षा के प्रभारी पदाधिकारी को विभागीय योजना से सम्बंधित अद्यतन प्रतिवेदन प्रस्तुत किये जाने का निर्देश दिया।
श्री कुमार ने बारी – बारी से अन्य विभागों के कार्यों की विंदुवार समीक्षा की और अधिकारियों को निर्धारित समय के भीतर योजनाओं को पूरा किये जाने का निर्देश दिया।
डीपीआरओ संतोष कुमार , वरीय उप समाहर्त्ता शशि शंकर , प्रभारी अपर जिला जनसंपर्क अधिकारी भीम शर्मा समेत अधिकांश सम्बंधित पदाधिकारी बैठक में उपस्थित होकर जिला पदाधिकारी के निर्देशों को आत्मसात कर उसे शीघ्र फलीभूत किये जाने का संकल्प व्यक्त किया।

रवि मिश्रा, बिहार नाउ, जमुई

Related posts

Deposit 25 Play With 50 Online Blackjack Uk

Bihar Now

SP साहब को पूर्व से सूचना देने के बावजूद हो गई पूर्व मुखिया की मर्डर, मामले को गंभीरता से नहीं लेने का पुलिस पर आरोप, जिम्मेदार कौन ?…

Bihar Now

तेजस्वी यादव के लिए आज का दिन बेहद अहम, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई आज…

Bihar Now