Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सदन में जोरदार हंगामा, बिहार सरकार के मंत्री और RJD MLA के बीच हाथापाई !…

एक तरफ दिल्ली में CCA को लेकर बवाल मचा हुआ है वहीं दूसरी तरफ बिहार विधानसभा में भी सीएए को काला कानून बताने को लेकर सत्ताधारी और विपक्ष के बीच भिडंत की खबर है

।पक्ष इस मसले पर,विपक्ष के सदस्य आमने-सामने हो गए ।हाथापाई की नौबत आ गई ।भारी विरोध बढ़ता देख विधानसभा अध्यक्ष को 15 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पडी

। गौरतलब है कि RJD और BJP के विधायक आपस में भीड़ गए ।RJD के विधायक भाई वीरेंद्र और BJP के विधायक और मंत्री प्रमोद कुमार के बीच हाथापाई भी शुरू हो गई ।

सदन के शुरू होते ही तेजस्वी यादव ने सीएए को लेकर बोलना शुरू किया था ।तेजस्वी ने जैसे ही सीएए को काला कानून बताया उसके बाद क्या था,सदन में बीजेपी कोटे के मंत्री ने बवाल शुरू कर दिया ।बवाल बढ़ता देख अध्यक्ष विजय चौधरी ने सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी ।सदन स्थगित होते ही।राजद और बीजेपी के विधायक आमने-सामने आ गए और हंगामा बढ़ गया ।वेल में सत्ता पक्ष और राजद के विधायक भिड़ गए और फिर हाथापाई की नौबत आ गई ।

Related posts

Exclusive : “हाथ” में ही रहा “लालटेन”… महागठबंधन में नहीं कोई टूट !…

Bihar Now

ACS के के पाठक के आदेश पर BPSC चेयरमेन अतुल प्रसाद का करारा जवाब…

Bihar Now

‘रिपोर्टर टेबल को कुछ भी करने की कोशिश किए तो…’, गुस्से में स्पीकर नंद किशोर यादव

Bihar Now