Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिजनेसबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

सामाजिक एकता के लिए संयुक्त रूप से दो संगठन अब एक साथ करेगा मंच साझा…

सामाजिक एकता केलिए ब्राह्मण एवं भूमिहार का एक साथ करेंगे कार्य।
दरभंगा: ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन एवं भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच संयुक्त रूप से सामाजिक एकता केलिए कार्य करेगा। इसी को लेकर दोनो संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक बैठक ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी के बलभद्रपुर स्थित आवास पर हुई।

भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के जिलाध्यक्ष सह टीकापट्टी देकुली पंचायत के मुखिया गोपाल ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को श्री चौधरी के आवास पर पहुँचा।
बैठक में आगामी फरवरी में दोनो संगठनों के दरभंगा जिला के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी जिसमे प्रदेश के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। इस बैठक में मार्च में दरभंगा में ब्राह्मण भूमिहार के महासम्मेलन की तैयारी पर चर्चा होगी। सामाजिक मजबूती के साथ राजनीतिक हिस्सेदारी केलिए एकता के साथ संघर्ष तेज होगा।

बैठक में बहादुरपुर के पूर्व उपप्रमुख देव कुमार झा, अधिवक्ता सुरेंद्र चौधरी, रंजीत झा गगनजी, रामबाबू चौधरी, देवेंद्र मिश्र, दीपक झा, प्रशांत कुमार झा, शंकर ठाकुर, उदय कुमार ठाकुर, कैलाश ठाकुर आदि भी उपस्थित थे।

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

नीतीश सरकार पर आरजेडी का बड़ा हमला, शिक्षक नियुक्ति को बना दिया गया है मजाक

Bihar Now

कोशी विस्थापितों के लिए जनांदोलन की है जरूरत – मेधा पाटेकर…

Bihar Now

हवा हवाई साबित हुआ बिहार सरकार का दावा, सरकार के आदेश के बावजूद शिक्षकों को नहीं मिले वेतन – RJD…

Bihar Now