Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

सिवान में एसपी पर हुई फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

फरारआरोपी के लिए छापेमारी जारी – SP …

सिवान में मंगलवार रात छापेमारी के लिए गए एसपी और डीएसपी पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की,जिस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है .बाकी फरार चल रहे आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है .

बिहार नाउ से बात करते हुए S.P, सिवान अविनाश चंद्र झा ने कहा कि मंगलवार रात पूरे दस्ते के साथ हम लोग छापेमारी के लिए गए थे, जहां कुछ अपराधियों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें हम लोग बाल-बाल बच गए ,दो की गिरफ्तारी कर ली गई है और बाकी फरार अपराधियों के लिए छापेमारी जारी है .बहुत जल्द उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

बता दें कि मंगलवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली की माधोपुर गांव में गोलू सिंह के यहां कुछ अपराधी छुपे हुये हैं। इसके बाद SP और DSP और कई थानों की पुलिस वहां पहुंची। पुलिस को देखने के बाद अपराधी फायरिंग करने लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की कुछ अपराधी पकड़े गये और कुछ अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

राजेश कुमार,बिहार नाउ,सिवान.

Related posts

Special Report : दरभंगा स्नातक चुनाव 2020 में फिर होगी “चौधरी” ठाठ ?…

Bihar Now

Best Best Pokies In Australia Real Money

Bihar Now

बेखौफ अपराधियों ने पति के सामने पत्नी को गोलियों से किया छलनी, सिर, छाती और पेट में मारी गई चार गोली,जांच में जुटी पुलिस

Bihar Now