Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्यफोटो-गैलरीबिहारराजनीति

20 अगस्त से शुरू होगा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता अभियान

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा रविवार को बरौनी कॉलेज में आयोजित बैठक में सदस्यता अभियान, 22 अगस्त को होने वाले सेमिनार, कॉलेज में शैक्षणिक आंदोलन आदि मुद्दे पर चर्चा की गई। नगर मंत्री आलोक कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि पूरे देश में 20 अगस्त से लेकर पांच सितंबर तक विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान होने जा रहा है। जिसमें बेगूसराय में 35 हजार सदस्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गिरती शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ फिर से चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। बेगूसराय में विश्वविद्यालय खोलने एवं सभी डिग्री कॉलेज में पीजी की पढ़ाई को लेकर सितंबर से व्यापक अभियान चलाया जाएगा। छात्रसंघ अध्यक्ष ऋषि राज एवं महासचिव राहुल कुमार ने कहा 22 अगस्त को बरौनी कॉलेज में ‘कॉलेज कैंपस में छात्रों की भूमिका’ के मुद्दे पर सेमिनार आयोजित किया जाएगा। जिसमें विश्वविद्यालय के पदाधिकारी एवं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री विधान पार्षद रजनीश कुमार भी उपस्थित रहेंगे। छात्र फिर से पढ़ाई करने के लिए कॉलेज आवें, इसके लिए गांव-गांव जाकर छात्रों से संपर्क अभियान चलाया जाएगा। मौके पर बरौनी नगर प्रभारी गोविंद कश्यप, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अभिषेक कुमार, नगर सह मंत्री ध्रुव कुमार, कॉलेज अध्यक्ष गोविंद कश्यप, एसएफडी प्रमुख प्रभाकर कुमार, नंदन कुमार नीतीश कुमार एवं सीताराम आदि भी उपस्थित थे।

वीरेंद्र कुमार,बिहार नाउ,बेगूसराय

Related posts

व्यवसाई को गोली मारने के विरोध में सड़क जाम, आगजनी कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन…

Bihar Now

Bihar Now

बिहार में सियासी खेला शुरू !… AIMIM के 5 विधायकों में से 4 विधायकों ने थामा RJD का दामन… RJD बनी बिहार की सबसे बड़ी पार्टी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो