Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

2024 में बिहार की जनता अगर नया विकल्प ढूंढकर निकालेगी, तो भरोसा रखिए, उस प्रत्याशी को अपनी पूरी ताकत लगा जिताकर लाएंगे: PK…

बिहार के लोगों से रूबरू होने के लिए, जनता को जागरूक करने के चल रही जन सुराज पदयात्रा के संयोजक प्रशांत किशोर जनता से जुड़े हर मुद्दों पर अपनी बात बहुत ही बेबाकी से रख रहे हैं। हाल ही में जब प्रशांत किशोर ने आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में उनके और जन सुराज की भूमिका को साफ कर दिया।

प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर मैं नेताओं और दलों को सलाह देकर जिता सकते हूं तो भरोसा रखिए बिहार की जनता को भी जिता सकते हूं। इस पूरे अभियान में जनता के बीच से ऐसे लोगों को ढूंढ़कर निकालेंगे और उनके साथ अपनी पूरी शक्ति, बुद्धि, संसाधन लगाएंगे और उनको जिताकर लाएंगे। जब कोई ईमानदार व्यक्ति जीतकर आएगा, तभी स्थिति में सुधार आएगा।

अगले साल 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव पूरी तरह से जनता पर निर्भर करेगा। अगर लोगों को लगेगा कि विकल्प की जरूरत है तो उसकी मदद हम करेंगे जैसे पिछले पांच जिलों में जब हम पद यात्रा कर रहे थे तो वहां एमएलसी का चुनाव था और लोगों ने तय किया कि एक निर्दलीय की मदद करनी चाहिए।

जन सुराज ने शिक्षक निर्वाचन के चुनाव में निर्दलीय की मदद की और वो चुनाव जीत गए। 2024 लोकसभा के चुनाव में बिहार की जनता अगर नया विकल्प खोजेगी, तय करेगी कि इनको चुनाव लड़ना चाहिए तो उसकी पूरी तरह से मदद हम करेंगे।

Related posts

Recommended New Pokies Online

Bihar Now

तेजस्वी यादव ने सदन में रोजगार के आंकड़े को लेकर नीतीश सरकार को घेरा, मंत्री ने कहा – गलत डाटा देने वाले ऑफिसर पर होगी कार्रवाई

Bihar Now

Big Breaking : मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में ब्रजेश ठाकुर दोषी करार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो